सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) के 21वें एडिशन के लिए आवेदन करने वाले हजारों उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों को एक आखिरी मौका देने का फैसला किया है, जिनका रजिस्ट्रेशन अधूरा रह गया था। जिन उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन शुरू तो किया था, लेकिन उसे अंतिम रूप से जमा नहीं कर पाए थे, वे अब 27 दिसंबर 2025 (सुबह 11:00 बजे) से 30 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे) तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
