JEE Advanced 2026: साल 2026 को देश की शिक्षा व्यवस्था में आए बड़े तूफानों के लिए जरूर याद किया जाएगा। नीट यूजी पेपर लीक, सीबीएसई बोर्ड के ओएसएम पोर्टल की तकनीकी गड़बिड़ियों और साइबर अटैक की खबरों के बीच अब जेईई एडवांस्ड के उम्मीदवारों के डाटा लीक की खबरों ने पूरे देश को हैरत में डाल दिया है। यह एक ऐसी खबर है, जिसने न सिर्फ देश की शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया है, बल्कि उसकी विश्वसनीयता पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। हालांकि, जेईई एडवांस्ड 2026 के डाटा लीक मामले में एक जबरदस्त ट्विस्ट है, जिसके लिए इस परीक्षा के आयोजनकर्ता आईआईटी रुड़की ने हैकर को धन्यवाद दिया है।
