JEE Mains 2026 Result Postponed: आज नहीं आ रहा जेईई मेन्स का रिजल्ट, अब 16 तक करना होगा इंतजार

JEE Mains 2026 Result Postponed: जेईई मेन्स 2026 की परीक्षा दे चुके छात्रों के नतीजे आज घोषित नहीं हो रहे हैं। इसके लिए उन्हें 16 फरवरी तक इंतजार करना होगा। एनटीए ने ये जानकारी दी है। इनफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक पहले 12 फरवरी को रिजल्ट जारी किया जाना था

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 11:26 AM
Story continues below Advertisement
BE और BTech पेपर के लिए, परीक्षा 21 जनवरी से 28 जनवरी तक हुई।

JEE Mains 2026 Result Postponed: जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मुख्य (Mains) 2026 की परीक्षा दे चुके छात्र बेसब्री से आज रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब उनका इंतजार कुछ और दिन लंबा खिंच गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार रात बताया कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट अब 16 फरवरी को जारी किया जाएगा। इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक, रिजल्ट पहले 12 फरवरी तक जारी होने वाला था। रिजल्ट जारी होने के बाद, कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर अपने रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं।

जेईई मेन 2026 1 सत्र की प्रोविजनल आंसर-की के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 6 फरवरी को बंद हो गई थी। छात्रों द्वारों दर्ज आपत्तियों को देखने के बाद, एनटीए फाइनल आंसर-की जारी करेगा। जेईई मेन पेपर-1 अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे एनआईटी, आईआईआईटी में बीई, बीटेक और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में बीटेक/बीई प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि जेईई मेन का पेपर दो देश में बी आर्क और बी प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा

सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी तक कंप्यूटर-बेस्ड मोड में हर दिन दो शिफ्ट में हुई।

सुबह की शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

दोपहर की शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक


21 से 28 जनवरी के बीच हुई थी परीक्षा

BE और BTech पेपर के लिए, परीक्षा 21 जनवरी से 28 जनवरी तक हुई। विशेषज्ञों और छात्रों के अनुसार पेपर थोड़ा मुश्किल था। शिफ्ट और सब्जेक्ट के हिसाब से मुश्किल में थोड़ा अंतर था। इस बार जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए कुल 1350969 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से रिकॉर्ड 1300368 यानी 96.26% ने परीक्षा दी थी।

जेईई मेन रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन देखें।
  • JEE Main 2026 सेशन 1 रिजल्ट स्कोर लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्जकर लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को ध्यान से देखें और डाउनलोड करें।

ICMAI CMA result 2025 declared: दिसंबर 2025 के इंटर और फाइनल के नतीजे घोषित, ये रहे टॉपर्स के नाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।