Kendra Drishti Rajyog 2026: गुरु और बुध की जोड़ी बनाने वाली है केंद्र दृष्टि राजयोग, तीन राशियों की भरेंगे तिजोरी

Kendra Drishti Rajyog 2026: देवताओं के गुरु और राजकुमार का संयोग केंद्र दृष्टि राजयोग बनाने जा रहा है। इस स्थिति से 3 राशिया खासतौर से प्रभावित होंगी, जिनके लिए धन लाभ के योग बनेंगे। आइए जानें कब बनेगा यह दुर्लभ और प्रभावशाली योग और कौन सी हैं ये तीन राशियां

अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 10:07 AM
Story continues below Advertisement
बुध और गुरु ग्रह आगामी 27 अप्रैल को केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे।

Kendra Drishti Rajyog 2026: केंद्र दृष्टि राजयोग को अत्यंत प्रभावशाली और दुर्लभ योग माना जाता है। ज्योतिषा शास्त्र के अनुसार, इसका बुद्धि, ज्ञान और व्यापार से जुड़े मामलों पर सकारात्मक असर होता है। इसके प्रभावि से फैसले लेने की क्षमता मजबूत होती है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है। खासतौर से कुछ राशियों को इस राजयोग के प्रभाव से नई शुरुआत और लाभ का मौका मिलता है। यह योग ज्योतिष में अहम स्थान रखने वाले बृहस्पति और बुध ग्रह के एक खास स्थिति में आने पर बनता है। बुध ग्रह जहां बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है, वहीं गुरु को ज्ञान और भाग्य का दाता मानते हैं। यह दोनों ग्रह आगामी 27 अप्रैल को केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे। इससे तीन राशियां खासतौर से प्रभावित होंगी। आइए जानें क्या है केंद्र दृष्टि राजयोग और कौन सी हैं ये तीन राशियां?

27 अप्रैल को मध्यरात्रि में बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग

27 अप्रैल की रात करीब 12:01 बजे बुध और गुरु एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर होंगे। यही वो समय होगा जब ये दोनों ग्रह केंद्र दृष्टि राजयोग बनाएंगे। इसे ज्योतिष शास्त्र का बेहद प्रभावशाली राजयोग माना जाता है। यह राजयोग तब बनता है, जब दो प्रमुख ग्रह एक-दूसरे से 90° के कोण पर होते हैं।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक रूप से राहत देने वाला हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। आपकी सोच और समझ बेहतर होगी, जिससे सही फैसले ले पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके पक्ष में रह सकते हैं।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है। खासकर जो लोग ऑनलाइन या कम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं। उनके लिए यह राजयोग काफी फलदायी होगा। निवेश के मौके मिल सकते हैं। बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा है।

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए यह योग कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकता है। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने विवादों या कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। परिवार में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

24 अप्रैल 2026 Panchang: आज है वैशाख माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।