KV Schools: सिविल क्षेत्र में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मिली मंजूरी, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

KV Schools: देश में केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और उनके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने सिविल क्षेत्र में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला किया है। आइए जानें कब और कहां खोले जाएंगे नए केंद्रीय विद्यालय और इनमें क्या होंगे बदलाव

अपडेटेड Oct 01, 2025 पर 5:04 PM
नए 57 केवी खुलने से करीब 86,640 छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा।

KV Schools: देश में केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है। कर्मचारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इनके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के अवसर उपलब्ध काने के लिए सरकार ने 57 नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोलने को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में ये मंजूरी दी गई। ये विद्यालय सिविल क्षेत्रों में खोले जाएंगे। नए विद्यालय उन जिलों और इलाकों में खोले जाएंगे, जहां अब तक केवी नहीं था, खासकर उन जगहों पर जहां केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है। सरकार का मानना है कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता और ज्यादा राज्यों, खासकर दूरदराज और पिछड़े इलाकों तक पहुंचेगी।

नए केवी खोलने पर खर्च होंगे 5862 करोड़ रुपये

देश में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलन पर करीब 5862 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये राशि इन विद्यालयों पर अगले नौ साल में चरणबद्ध तरीके से खर्च की जाएगी।

कहां-कहां खुलेंगे केवी

सरकार की योजना के अनुसार 57 में से 14 केंद्रीय विद्यालय आकांक्षी जिलों में, 4 स्कूल नक्सल प्रभावित जिलों में और 5 स्कूल पूर्वोत्तर/पहाड़ी इलाकों में खोले जाएंगे।

केवी में पहली बार बालवाटिका को मिली जगह


केंद्र सरकार ने नए खुलने वाले केवी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 फाउंडेशन स्टेज यानी प्री-प्राइमरी क्लास को शामिल करने का फैसला किया है। ये 3 साल की अवधि होगी, ताकि बच्चों को शुरुआती स्तर से ही अच्छी शिक्षा मिले।

अभी देश में चल रहे हैं 1288 केवी

देश में वर्तमान समय में 1288 केंद्रीय विद्यालय चल रहे हैं। इनमें करीब 13.62 लाख छात्र पढ़ते हैं। नए 57 केवी खुलने से करीब 86,640 छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा और करीब 4,600 से ज्यादा लोगों को स्थायी रोजगार मिलेगा।

1962 में मिली थी केंद्रीय विद्यालय योजना को मंजुरी मिली

केंद्र सरकार ने नवंबर 1962 में केंद्रीय विद्यालय योजना के तहत पूरे देश में केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी थी। ये स्कूल रक्षा और अर्धसैनिक बलों सहित केंद्र सरकार के स्थानांतरणीय और अस्थानांतरणीय कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने के लिए खोले गए थे। बाद में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक इकाई के रूप में "केंद्रीय विद्यालय संगठन" की स्थापना की गई।

913 स्कूल हो चुके हैं पीएमश्री के लिए नामित 

एनईपी 2020 के अनुसार, 913 केवी को पहले ही पीएम श्री स्कूलों के रूप में नामित किया जा चुका है, जो उन्हें मॉडल स्कूलों के रूप में स्थापित करता है।

दिल्ली के स्कूलों में बच्चे पढ़ेंगे 'राष्ट्रनीति'! RSS के बारे में होगी पढ़ाई, स्वतंत्रता सेनानियों पर भी फोकस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।