NEET PG 2026 Exam: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) कल यानी 30 अगस्त, 2026 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) 2026 परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों को इसका बेसब्री से इंतजार था। यह परीक्षा देश भर में 340 शहरों में तय 1300 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर, एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
कल होने वाली नीट पीजी 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी। परीक्षार्थियों की एंट्री के लिए परीक्षा केंद्र सुबह 07:00 AM बजे खुलेंगे। इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का दाखिला सुबह 08:30 AM बजे बंद हो जाएगा। परीक्षार्थी ध्यान रखें कि इसके बाद किसी भी किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को एक हाई-क्वालिटी कलर-प्रिंटेड एडमिट कार्ड, अपने बारकोडेड एडमिट कार्ड के साथ हाल की फोटो, अपना ओरिजिनल मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और एक वैलिड सरकारी फोटो आइडेंटिटी प्रूफ साथ लाने के लिए कहा गया है।
एनबीईएमएस ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं और सभी उम्मीदवारों के लिए एक सख्त ड्रेस कोड जारी किया है। सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहनें, जिन पर बड़े मेटैलिक बटन या ब्रोच या कोई भारी कढ़ाई न हो और मोटे सोल वाले जूते या मेटैलिक गहने पहनने से बचें, क्योंकि सभी परीक्षार्थियों की सुरक्षा जांच की जाएगी। परीक्षा केंद्र में सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, स्टेशनरी, बैग, वॉलेट, खाने-पीने की चीजें लाना पूरी तरह मना है। नीट पीजी 2026 परीक्षा सुबह 09:00 बजे लॉग इन करने और इंस्ट्रक्शन पढ़ने के बाद शुरू होगी और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।
नीट पीजी 2026 परीक्षा : टाइमिंग और शेड्यूल
नीचे NEET PG 2026 एग्जाम की टाइमिंग और शेड्यूल दिए गए हैं:
परीक्षा केंद्र में प्रवेश शुरू : 07:00 AM
गेट बंद (इसके बाद एंट्री अलाउड नहीं): 08:30 AM
कैंडिडेट सिस्टम लॉगिन एक्सेस : 08:45 AM
स्क्रीन पर पढ़ने के इंस्ट्रक्शन : 08:50 AM
ले जाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
एडमिट कार्ड (प्रिंट): एनबीईएमएस द्वारा जेनरेट किया गया बारकोडेड/QR-कोडेड एडमिट कार्ड का हाई-रिजॉल्यूशन कलर प्रिंटआउट।
पासपोर्ट साइज फोटो : एडमिट कार्ड पर तय जगह पर चिपकाने के लिए हाल की फोटो।
रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट : SMC/MCI/NMC रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की ओरिजिनल या फोटोकॉपी की हुई कॉपी।
सरकारी फोटो ID प्रूफ : वैध मूल पहचान पत्र का प्रमाण जैसे PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID, पासपोर्ट, या सरकार द्वारा जारी कोई दूसरा ID प्रूफ। लेकिन ध्यान रखें, फोन/डिजिलॉकर में सेव की गई डिजिटली जेनरेटेड ID स्वीकार नहीं की जाएंगी।
मना की गई चीजें और ड्रेस कोड
मना की गई चीजें : स्टेशनरी (पेन, पेपर, कैलकुलेटर), इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (घड़ी, सेल फ़ोन, ब्लूटूथ गैजेट), बैग, वॉलेट, और बोतलों में खाना और पानी।
ड्रेस कोड इंस्ट्रक्शन : यह सलाह दी जाती है कि कैंडिडेट ढीले कपड़े पहनें जिनमें बड़े मेटल बटन, ब्रोच या एम्ब्रॉयडरी न हो। कोई भी मेटल ज्वेलरी, अंगूठी, चूड़ी, या हार्ड सोल वाले जूते न पहनें।