Get App

NEET PG 2026 Registration: 21 जुलाई तक कर सकते हैं नीट पीजी के लिए आवेदन, 30 अगस्त को एनबीईएमएस पूरे देश में कराएगा परीक्षा

NEET PG 2026 Registration: नीट पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। एनबीईएमएस ने परीक्षा की तारीख सहित पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आइए जानें आवेदन कैसे करना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2026 पर 10:28 AM
NEET PG 2026 Registration: 21 जुलाई तक कर सकते हैं नीट पीजी के लिए आवेदन, 30 अगस्त को एनबीईएमएस पूरे देश में कराएगा परीक्षा
एनबीईएमएस ने परीक्षा की तारीख सहित पूरी प्रक्रिया का शेड्यूल अपने पोर्टल पर जारी कर दिया है।

NEET PG 2026 Registration: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम में प्रवेश की इच्छा रखने वाले तमाम मेडिकल पेशेवरों के लिए बड़ा और जरूरी अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक एनबीईएमएस वेबसाइट https://natboard.edu.in/ के जरिए अपने आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एनबीईएमएस ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख सहित पूरी प्रक्रिया का शेड्यूल अपने पोर्टल पर जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगा। एप्लीकेशन विंडो 1 जुलाई, 2026 को शाम 5:00 बजे से 21 जुलाई, 2026 को रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले इन्फॉर्मेशन बुलेटिन को ध्यान से पढ़ें और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए आखिरी तारीख तक इंतजार न करें।

नीट पीजी 2026: जरूरी तारीखों पर एक नजर

  • इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 1 जुलाई, 2026 (शाम 4:00 बजे से) उपलब्ध होगा
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन 1 जुलाई, 2026 (शाम 5:00 बजे से) से शुरू होगा
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें