NEET PG 2026 Registration: आज रात 11.55 बजे बंद हो जाएगा नीट पीजी रजिस्ट्रेशन, 30 अगस्त को होगी परीक्षा

NEET PG 2026 Registration: नीट पीजी के लिए पंजीकरण आज राज 11.55 बजे बंद हो जाएगा। यह परीक्षा 30 अगस्त को पूरे देश में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी के लिए आवेदन का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज रात तक आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 21, 2026 पर 1:12 PM
नीट पीजी 2026 का आयोजन 30 अगस्त, 2026 को किया जाएगा।

NEET PG 2026 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज, 21 जुलाई, 2026 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परास्नातक (PG) 2026 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें रजिस्टर करने और अप्लाई करने के लिए एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। नीट पीजी 2026 का आयोजन 30 अगस्त, 2026 को किया जाएगा।

छात्रों के लिए नीट पीजी 2026 के लिए पंजीकरण कराने का लिंक आज रात 11:55 बजे बंद हो जाएगा। इच्छुक और योग्य छात्रों को दी गई डेडलाइन से पहले रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय, छात्रों को जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी के साथ सभी जरूरी डिटेल्स डालनी होंगी। नीट पीजी 2026 आवेदन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स इसके जरिए एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

नीट पीजी 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया

कैंडिडेट्स के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं

  • नीट पीजी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • नीट पीजी 2026 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और सभी जरूरी डिटेल्स डालें।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स जमा करें।
  • एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • एप्लीकेशन का प्रीव्यू देखें और जरूरी बदलाव करें।
  • सेव करें और सबमिट पर क्लिक करें।


नीट पीजी 2026 आवेदन शुल्क

परीक्षार्थी की सामान्य जानकारी और शैक्षिक विवरण भरने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा। श्रेणी के हिसाब से फीस क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग और UPI फैसिलिटी के जरिए जमा करनी होगी।

कैटेगरी : फीस

जनरल, OBC और EWS: ₹ 3500/-

SC, ST, PwBD: ₹ 2500/-

नीट पीजी 2026: जरूरी तारीखों पर एक नजर

  • इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 1 जुलाई, 2026 (शाम 4:00 बजे से) उपलब्ध होगा
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन 1 जुलाई, 2026 (शाम 5:00 बजे से) से शुरू होगा
  • अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई, 2026 (रात 11:55 बजे)
  • परीक्षा शहर की जानकारी 11 अगस्त, 2026
  • नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त, 2026
  • रिजल्ट की घोषणा 30 सितंबर, 2026 तक

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नहीं मिलेगा परीक्षा शहर

परीक्षा शहर का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ नियम के आधार पर नहीं किया जाएगा। एप्लीकेशन जल्दी जमा करने से पसंदीदा टेस्ट सिटी या सेंटर मिलने की संभावना नहीं बढ़ेगी। एप्लिकेंट को एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय तीन पसंदीदा टेस्ट स्टेट चुनने होंगे। पहला पसंदीदा टेस्ट स्टेट वही होना चाहिए जो एप्लीकेशन फॉर्म में बताया गया कॉरेस्पोंडेंस स्टेट हो। बाकी दो पसंदीदा टेस्ट स्टेट पड़ोसी स्टेट होने चाहिए।

CAG-ICSSR Research Article Competition: सीएजी के कॉम्पिटीशन में 1.25 लाख रुपये जीतने का मौका, यूजी और पीजी छात्र कर सकते हैं आवदेन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।