NEET UG 2026 Bonus Marks Rules: नीट यूजी में फिजिक्स के बाद जुलॉजी के सवाल पर बढ़ा बवाल, फाइनल आंसर की से ‘ड्रॉप’ हो सकते हैं दो सवाल

NEET UG 2026 Bonus Marks Rules: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की अस्थायी आंसर की में जुलॉजी के एक सवाल पर बवाल बढ़ गया है। विशेषज्ञों ने फिजिक्स के बाद इस विषय के एक सवाल के सभी विकल्पों को गलत बताया है। इससे फाइनल आंसर की में दो सवाल ड्रॉप होने के कयास लगाए जा रहे हैं

अपडेटेड Jul 02, 2026 पर 1:45 PM
विषय विशेषज्ञों ने दावा किया है कि इस सवाल के लिए दिए गए एमसीक्यू के चारों विकल्प गलत हैं।

NEET UG 2026 Bonus Marks Rules: 21 जून 2026 को नीट यूजी री-एग्जाम में हिस्सा लेने वाले परीक्षार्थी अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन रिजल्ट से पहले एनटीए इस परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी करेगा। फाइनल आंसर की से जुड़ी एक खबर, जो परीक्षार्थियों को राहत पहुंचा सकती है। खबरों की मानें, तो फिजिक्स के बाद नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में जुलॉजी के पेपर में पूछे गए एक सवाल को लेकर बवाल मच गया है। विषय विशेषज्ञों ने दावा किया है कि इस सवाल के लिए दिए गए एमसीक्यू के चारों विकल्प गलत हैं। इसके बाद से नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की फाइनल आंसर की से दो सवाल ‘ड्रॉप’ होने की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

अगर ऐसा हुआ तो नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में शामिल सभी परीक्षार्थियों को सीधे 8 बोनस अंक मिलेंगे। बता दें, एनटीए ने 21 जून 2026 को हुई परीक्षा की अस्थायी आंसर की पर 28 जून तक आपत्तियां मांगी थी। एनटीए को तय समयसीमा में इस पर 10,000 से ज्यादा आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। एनटीए ने जहां परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट का मूल्याकंन शुरू कर दिया है। वहीं, विषय विशेषज्ञों ने फिजिक्स के बाद जुलॉजी विषय के एक सवाल पर उंगली उठा दी है। विशेषज्ञों का दावा है कि प्रश्नपत्र में दिए गए चारों विकल्प एनसीईआरटी की किताब से मेल नहीं खाते हैं।

कोटा के नीट विशेषज्ञें ने किया दावा

नीट की प्रोविजनल आंसर की पर कोटा के नीट एक्सपर्ट्स ने आपत्ति जताई है। इनका कहना है कि पेपर कोड 470 में जुलॉजी सेक्शन के प्रश्न संख्या 167 के दिए गए चार विकल्प बिल्कुल गलत हैं।

क्या कहता है एनटीए का नियम ?

नीट परीक्षा में एनसीईआरटी की किताबों से सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए अगर कोई सवाल या उसके विकल्प टेक्स्टबुक से बाहर के हों तो एनटीए को उसे हटाना ही पड़ता है। मौजूदा हालात में फिजिक्स और जुलॉजी के दो सवालों पर बवाल बढ़ने पर ये ड्रॉप होने के कयास लगाए जा रहे हैं। एनटीए बैकएंड पर ही रिजल्ट में 8 बोनस नंबर जोड़ने का फॉर्मूला तैयार कर रहा है, जिससे रिजल्ट जारी करते समय कोई तकनीकी गड़बड़ी न हो।


एनटीए का बोनस देने का फॉर्मूला

किसी सवाल पर बोनस नंबर देने के लिए एनटीए ने 4 बेहद स्पष्ट नियम बनाए हैं :

अगर कोई सवाल गलत है या सिलेबस से बाहर है तो उसे ड्रॉप कर दिया जाता है। इस स्थिति में सभी परीक्षार्थियों को 4 नंबर मिलते हैं, चाहे उन्होंने उस सवाल को किया हो या नहीं।

अगर किसी सवाल के दो उत्तर सही हैं तो सिर्फ उन्हीं छात्रों को नंबर मिलते हैं जिन्होंने उन दोनों सही विकल्पों में से किसी एक को चुना हो।

अगर सवाल के चारों विकल्प सही मान लिए जाएं तो उन सभी को नंबर मिलते हैं जिन्होंने सवाल हल करने की कोशिश की हो।

अगर चारों विकल्प गलत निकलते हैं तो यह सवाल भी ड्रॉप माना जाता है और सभी कैंडिडेट्स को बराबर 4 बोनस नंबर दे दिए जाते हैं।

इससे पहले फिजिक्स के 2 सवालों पर उठी थीं उंगलियां

जूलॉजी से पहले फिजिक्स के दो सवालों को पर छात्रों और विशेषज्ञों ने उंगली उठाई थी। इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स (EM Waves) वाले सवाल के 2 ऑप्शंस सही बैठ रहे हैं। ऐसे में उन दोनों में से किसी भी एक विकल्प को चुनने वाले छात्रों को नंबर दिए जाएंगे। वहीं, वर्नियर कैलिपर्स वाले दूसरे सवाल के चारों ही विकल्प गलत पाए गए हैं। इस वजह से फिजिक्स का सवाल ड्रॉप होना तय माना जा रहा है और इसके बदले सबको नंबर मिलेंगे।

NEET UG Refund Portal 2026: एनटीए ने बढ़ाई नीट यूजी फीस रिफंड की आखिरी तारीख, बैंक डीटेल वेरिफाई करने की पूरी प्रक्रिया यहां जानें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।