NEET UG Refund Portal 2026: एनटीए ने बढ़ाई नीट यूजी फीस रिफंड की आखिरी तारीख, बैंक डीटेल वेरिफाई करने की पूरी प्रक्रिया यहां जानें

NEET UG Refund Portal 2026: एनटीए ने नीट यूजी 2026 फीस रिफंड के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। फीस रिफंड के इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर 7 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को इस तारीख तक बैंक डिटेल्स अपडेट करनी होगी

अपडेटेड Jul 02, 2026 पर 1:06 PM
उम्मीदवारों को नीट यूजी 2026 पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और 2एफए प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

NEET UG Refund Portal 2026: नीट यूजी परीक्षा दे चुके काफी उम्मीदवार अब भी 03 मई 2026 को हुई परीक्षा के फीस रिफंड का इंतजार कर रहे हैं। जिन उम्मीदवारों को अब तक अपना फीस रिफंड नहीं मिला है या किसी कारण अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए अहम अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रिफंड विंडो को 7 जुलाई, 2026 तक बढ़ाने फैसला किया है। फीस रिफंड के लिए 7 जुलाई को रात 11:50 बजे तक या उससे पहले बैंक डिटेल्स देखनी, कन्फर्म करनी, ठीक करनी या अपडेट करनी होंगी। एनटीए ने इस संबंध में 30 जून को एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया था।

यह मौका खास तौर पर उन छात्रों के लिए दिया गया है जो पहले तय समय सीमा के भीतर बैंक जानकारी अपडेट नहीं कर पाए थे या जिनसे बैंक डिटेल भरने में कोई गलती हो गई थी। एनटीए ने अपने नोटिस में कहा है कि कई उम्मीदवार तकनीकी या क्लेरिकल (यानी किसी जानकारी को भरने में कोई गलती हुई हो) गलतियों की वजह से फीस रिफंड से वंचित न रह जाएं। इसी को देखते हुए एजेंसी ने बैंक डिटेल अपडेट करने का पोर्टल दोबारा खोलने का फैसला किया है। एनटीए ने सभी कैंडिडेट्स के लिए रिफंड पोर्टल को 7 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स देखने, कन्फर्म करने, ठीक करने या अपडेट करने के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।”

नीट यूजी रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स कैसे सबमिट करें?

कैंडिडेट्स डेडलाइन से पहले प्रोसेस पूरा करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “बैंक अकाउंट डिटेल्स कन्फर्म/अपडेट करने का फाइनल मौका” लिंक चुनें।
  • कैंडिडेट्स के डैशबोर्ड में लॉग इन करने के लिए अपना NEET एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  • बैंक डिटेल्स देखें और जहां भी जरूरी हो, जानकारी अपडेट/जोड़ें।
  • फाइनल सबमिशन से पहले सभी डिटेल्स को ध्यान से देखें।


इस तरह होगा बैंक डिटेल का सत्यापन

बैंक जानकारी की पुष्टि करने के लिए उम्मीदवारों को नीट यूजी 2026 पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (Two-Factor Authentication) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद बैंक अकाउंट डिटेल्स कंफर्मेशन/अपडेशन लिंक पर बैंक अकाउंट की जानकारी की पुष्टि या उसमें बदलाव किया जा सकता है।

उम्मीदवारों को मिली कैंसिल चेक अपलोड करने की सुविधा

एनटीए ने इस बार उम्मीदवारों को कैंसिल चेक अपलोड करने की अतिरिक्त सुविधा भी दी है। उम्मीदवार चाहे तो अपनी बैंक जानकारी की पुष्टि के लिए कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकता है। इससे बैंक अकाउंट की जानकारी सही तरीके से सत्यापित करने में आसानी होगी और रिफंड प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

7 जुलाई है बैंक डिटेल अपेडट करने का आखिरी मौका

एनटीए के पोर्टल पर फीस रिफंड की जानकारी देने, सत्यापित करने या बदलने का अब यह आखिरी मौका है। एनटीए ने साफ किया है कि पोर्टल 7 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे तक ही खुला रहेगा। इसके बाद कोई नया अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

HTET Admit Card 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड, 4 और 5 जुलाई को पूरे राज्य में होगी परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।