Get App

NEET UG Re-Exam-2026: नीट यूजी दोबारा देने जा रहे छात्र बदल सकते हैं अपना परीक्षा शहर और वर्तमान पता, जानें क्या है इसकी लास्ट डेट

NEET UG Re-Exam-2026: नीट यूजी परीक्षा 21 जून 2026 को दोबारा कराई जाएगी। इसके लिए एनटीए पिछली परीक्षा में शामिल हो चुके सभी छात्रों को कुछ विशेष सुविधाएं देने जा रहा है। छात्र चाहें तो इस परीक्षा में अपना परीक्षा शहर और वर्तमान पता बदल सकते हैं। आइए जानें इसके लिए क्या है लास्ट डेट

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2026 पर 11:02 AM
NEET UG Re-Exam-2026: नीट यूजी दोबारा देने जा रहे छात्र बदल सकते हैं अपना परीक्षा शहर और वर्तमान पता, जानें क्या है इसकी लास्ट डेट
एनटीए ने परीक्षा शहर और वर्तमान पता बदलने के लिए विंडो खोल दी है।

NEET UG Re-Exam-2026: मेडिकल कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नीट यूजी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) स्नातक (UG) 2026 दोबारा करने का फैसला किया है। यह परीक्षा 21 जून 2026 को पूरे देश में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर अयोजित की जाएगी। नीट यूजी पुन: परीक्षा (Re-Exam) 2026 के लिए एनटीए ने छात्रों को कई रियायतों और सहूलियतें देने का फैसला किया है। जून में ये परीक्षा देने जा रहे छात्र अगर चाहें तों अपना परीक्षा शहर और वर्तमान पता बदल सकते हैं।

परीक्षा शहर और वर्तमान पता बदलने के लिए विंडो खुली

एनटीए ने परीक्षा शहर और वर्तमान पता बदलने के लिए विंडो खोल दी है। इसके लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉगइन करना होगा। छात्र ये बदलाव 21 मई 2026 को रात 11.50 बजे तक ही किया जा सकेगा। इसके बाद किया गया कोई भी बदलाव मान्य नहीं होगा। एनटीए ने साफ किया है कि जो छात्र इस अवधि में अपना परीक्षा शहर या वर्तमान पते में बदलाव नहीं करते, उनके लिए पहले चुना गया शहर और पता ही माना जाएगा।

छात्रों से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क 

इस प्रक्रिया के लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। छात्र नि:शुल्क इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन, बदलाव की यह विंडो सिर्फ परीक्षा शहर और वर्तमान पता तक ही सीमित है। यानी छात्र सिर्फ इनमें बदलाव कर सकते हैं, अन्य किसी जानकारी में सुधार के लिए यह मान्य नहीं है। इसमें भी बदलाव सिर्फ 21 मई तक संभव है। इसलिए आखिरी तारीख का विशेष ध्यान रखें। एनटीए ने बताया कि परीक्षा शहर की सूचना और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।

परीक्षा के लिए मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय

नीट यूजी 2026 पुन:परीक्षा के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी शामिल होगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इसमें परीक्षा से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 15 मिनट का समय भी शामिल रहेगा। परीक्षा पहले की तरह पेन और पेपर मोड यानी ऑफलाइन माध्यम में आयोजित होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें