NEET UG Re-Exam Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 14 जून को नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट (NEET UG) री-टेस्ट 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे के बीच होगा। 3 मई को हुई मुख्य परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। लेकिन इस परीक्षा में पेपर लीक का खुलासा होने के बाद कैंसिल कर दिया गया। एनटीए द्वारा आयोजित नीट यूजी री-एग्जाम का हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट, examservices.nic.in और neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
