NIFT final result 2026: देश के प्रमुख डिजाइनिंग संस्थान नेश्नल इंटीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आज अहम दिन हो सकता है। निफ्ट में बी.डिजाइन में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम देने वाले परीक्षार्थियों का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार स्कोरकार्ड और ऑल इंडिया रैंक कार्ड आधिकारिक पोर्टल exams.nta.nic.in/niftee/ पर ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके बाद भारत के प्रमुख डिजाइन इंस्टीट्यूट के लिए सीट अलॉटमेंट और सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसका बेसब्री से इंतजार था।
