Rajasthan Board 10th Result: कल दोपहर 01 बजे आएगा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, जानें कैसे और कहां देख सकेंगे नतीजे?

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड कल दिन में 01 बजे 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा। बोर्ड ने एक बैठक के बाद 10वीं कक्षा का परिणाम कल जारी करने की घोषणा की। राजस्थान बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जानिए कैसे कर सकेंगे चेक

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 9:50 PM
Story continues below Advertisement
राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित किया जाएगा।

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए कल अहम दिन होगा। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 10वीं के रिजल्ट डेट को लेकर एक बैठक कर डेट और टाइम की सूचना साझा कर दी है। बैठक में तय किया गया है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित किया जाएगा। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को दी। शिक्षा मंत्री पहले दोपहर 01 बजे राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे। इसके बाद, उसी दिन वो शाम को 4 बजे 5वीं और 8वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट भी जारी करेंगे।

बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं, और छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड ने कहा कि आंसर शीट का मूल्यांकन समय पर हो गया है और वह कल रिजल्ट घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अजमेर में बोर्ड हेडक्वार्टर से जारी होने वाला राजस्थान क्लास 10 रिजल्ट लाखों स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह उनके भविष्य की पढ़ाई की दिशा तय करने में मदद करता है।

RBSE 10वीं कक्षा सोमवार को होना था जारी


आरबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट पहले आज, 23 मार्च को घोषित होना था, लेकिन इसमें देरी होने की वजह से इसे यह कल, 24 मार्च, 2026 को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। आरबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थीं। आरबीएसई 10वीं परीक्षा के लिए 1068078 स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए पंजीकृत थे।

आरबीएसई 10वीं कक्षा के रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट्स

rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

rajeduboard.rajasthan.gov.in

कैसे चेक करें आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट

ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर क्लास 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर डालें और "सबमिट" पर क्लिक करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

आरबीएसई की ओरिजनल मार्कशीट लेना है जरूरी

छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ऑनलाइन मार्कशीट एक प्रोविजनल डॉक्यूमेंट है, जिसकी ओरिजिनल मार्कशीट बाद में उनके स्कूल जारी करेंगे। ऑनलाइन मार्कशीट में विषय के हिसाब से स्कोर, कुल अंक और पास स्टेटस शामिल होगा।

रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स के लिए आगे क्या है

10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होना एक अहम शैक्षिक पड़ाव है, क्योंकि यह छात्रों के 11वीं कक्षा में प्रवेश को तय करता है। अपने प्रदर्शन के आधार पर, छात्र 11वीं कक्षा के लिए साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स जैसे स्ट्रीम चुनेंगे।

पिछले साल का रिजल्ट

पिछले साल, 10वीं कक्षा के छात्रों का कुल पास परसेंटेज 93.03% था। इसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। 10वीं की परीक्षा में कुल 10.41 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Bihar Board 12th Commerce Topper 2026: कॉमर्स टॉप 3 पर लड़कियों का कब्जा, जानें कैसा रहा इस साल कॉमर्स का रिजल्ट?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।