Get App

RBSE 12th Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी! Direct Link से डाउनलोड के मार्कशीट, देखें- पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स लिस्ट

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। 12वीं का रिजल्ट आज यानी गुरुवार (22 मई) को शाम 5 बजे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी की गई। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों ही स्ट्रीम (RBSE 12th Arts Result 2025, RBSE 12th Science Result 2025 And RBSE 12th Commerce Result 2025 OUT) का रिजल्ट एक साथ ऐलान किया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 22, 2025 पर 5:56 PM
RBSE 12th Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी! Direct Link से डाउनलोड के मार्कशीट, देखें- पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स लिस्ट
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 OUT: राजस्थान कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थीं

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने गुरुवार (22 मई) को कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। साथ ही अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं। राजस्थान कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थीं। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों ही स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है।

परिणाम की घोषणा बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे। आरबीएसई 12वीं परिणाम 2025 घोषणा के बाद राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र अपना आरबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम देखने और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जा सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उन्हें अपने आरबीएसई 12वीं रोल नंबर और अन्य आवश्यक डिटेल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोर्ड प्रशासक और अध्यक्ष महेश चंद शर्मा आरबीएसई 12वीं के परिणाम की घोषणा करेंगे। इस साल, साइंस, आर्ट और कॉमर्स स्ट्रीम के कुल 8,93,616 छात्र आरबीएसई यानी राजस्थान 12वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे। उनमें से 2,73,984 ने साइंस स्ट्रीम से, 28,250 ने कॉमर्स से और 5,87,475 ने आर्ट्स स्ट्रीम से बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

किस स्ट्रीम में कितने फीसदी छात्र हुए पास?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें