UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा नतीजों का इंतजार खत्म, रिजल्ट से पहले जानें पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम

किसी भी छात्र का फाइनल ग्रेड यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में उसके प्रदर्शन पर निर्भर करता है। छात्रों के लिए UP बोर्ड कक्षा 12 ग्रेडिंग सिस्टम 2025 को समझना बेहद जरूरी है, ताकि वे अपने अंकों के प्रतिशत से अपने GPA की गणना कर सकें। तो चलिए समझते हैं UP बोर्ड के इस ग्रेडिंग सिस्टम पासिंग मार्क्स और दूसरी जरूरी डिटेल के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें

अपडेटेड Apr 20, 2025 पर 3:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा नतीजों का इंतजार खत्म

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस हफ्ते उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10, 12 के रिजल्ट जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। परिषद यूपी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2025 के लिए ग्रेडिंग सिस्टम तय करती है। इस ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर मार्कशीट में विषयवार ग्रेड दिए जाते हैं। थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अलग-अलग ग्रेड होंगे। किसी भी छात्र का फाइनल ग्रेड यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में उसके प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

छात्रों के लिए UP बोर्ड कक्षा 12 ग्रेडिंग सिस्टम 2025 को समझना बेहद जरूरी है, ताकि वे अपने अंकों के प्रतिशत से अपने GPA की गणना कर सकें। तो चलिए समझते हैं UP बोर्ड के इस ग्रेडिंग सिस्टम पासिंग मार्क्स और दूसरी जरूरी डिटेल के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

यूपी बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2025- पासिंग मार्क्स


यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं CCE पैटर्न के तहत 100 अंकों के लिए आयोजित की जाती हैं। जिन विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा शामिल है, उन्हें थ्योरी के लिए 70 अंकों और प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट के लिए 30 अंकों में बांटा गया है। थ्योरी, प्रैक्टिकल और CCE मूल्यांकन के लिए ग्रेडिंग सिस्टम को निम्नलिखित अनुभागों में समझाया गया है।

यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा पास करने के लिए, एक छात्र को हर एक विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने होंगे। इसका मतलब है कि पास होने के लिए छात्र को हर एक विषय में 100 में से कम से कम 33 अंक चाहिए।

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा का ग्रेडिंग सिस्टम

थ्योरी परीक्षाओं के लिए ग्रेडिंग सिस्टम विशिष्ट मानदंडों का पालन करता है। थ्योरी परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को कम से कम 'D' ग्रेड हासिल करना होगा।

91-100 अंक- ग्रेड A1- ग्रेड प्वाइंट 10

81-90 अंक- ग्रेड A2- ग्रेड प्वाइंट 9

71-80 अंक- ग्रेड B1- ग्रेड प्वाइंट 8

61-70 अंक- ग्रेड B2- ग्रेड प्वाइंट 7

51-60 अंक- ग्रेड C1- ग्रेड प्वाइंट 6

41-50 अंक- ग्रेड C2- ग्रेड प्वाइंट 5

33-40 अंक- ग्रेड D- ग्रेड प्वाइंट 4

21-32 अंक- ग्रेड E1- ग्रेड प्वाइंट C

21 से कम अंक- ग्रेड E2- ग्रेड प्वाइंट C

प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम

प्रैक्टिकल परीक्षाओं और इंटरनेल असेसमेंट के लिए, स्कूल छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड देते हैं। ये ग्रेड यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में शामिल किए जाएंगे।

80-100% अंक- ग्रेड A

60-79% अंक- ग्रेड B

45-59% अंक- ग्रेड C

33-44% अंक- ग्रेड D

33% से कम अंक- ग्रेड E

UK Board Result 2025: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कौन बना टॉपर

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।