UP Board 10th Topper 2026 Interview: यूपी बोर्ड 2026 एग्जाम के नतीजों का ऐलान हो चुका है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के जैदपुर स्थित द मॉडर्न एकेडमी इंटरकॉलेज की अंशिका वर्मा ने 97.83% नंबरों के साथ यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। अपनी सफलता पर अंशिका ने न्यूज18 से बात करते हुए अपनी मेहनत और भविष्य के सपनों को साझा किया।
