UP Board Exam Guidelines 2026: सहूलियतों और सख्तियों के बीच कल से शुरू होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी यहां देखें

UP Board Exam Guidelines 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कल, 18 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड ने इस बार परीक्षा में नकल और धांधली रोकने के लिए कई सख्तियां लागू की हैं। वहीं, छात्रों को कई रियायतें भी दी हैं। आइए जानें परीक्षा से जुड़ी यूपी बोर्ड की गाइडलाइन

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 6:20 PM
Story continues below Advertisement
नियमित छात्र अपने स्कूल की यूनीफॉर्म पहन कर परीक्षा देने जाएं।

UP Board Exam Guidelines 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की शैक्षिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं कल, 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 5230297 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो कर 12 मार्च 2026 तक चलेगी। पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की बोर्ड परीक्षा 8,000 से अधिक केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी।

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिए कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा को नकल और धांधली मुक्त करने के लिए कई सख्त इंतजाम किए हैं। कई केंद्रों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है और यहां पर पुलिस बल की मौजूदगी में परीक्षा होगी। इन सख्तियों के बीच बोर्ड ने छात्रों के लिए कई रियायतें भी दी हैं। इनमें छात्रों को परीक्षा केंद्र में दाखिल होने के लिए आधे घंटे की रियायत शामिल है। आइए जानें परीक्षा के दिन के लिए बोर्ड की ओर से छात्रों और केंद्र व्यवस्थापकों के लिए क्या निर्देश जारी किए गए हैं।

परीक्षा के दिन के निर्देश

उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं, 2026, 18 फरवरी, बुधवार से 12 मार्च, 2026 तक चलेंगी। परीक्षाएं पूरे राज्य में पेन-एंड-पेपर मोड में होंगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी, जबकि दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक होगी।

  • नियमित छात्र अपने स्कूल की यूनीफॉर्म पहन कर परीक्षा देने जाएं।
  • हर विषय के लिए बोर्ड परीक्षा की डेटशीट ध्यान से देखनी चाहिए।
  • परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  • यूपी बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड 2026 और एक ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड ले जाना न भूलें।
  • हॉल के अंदर खाने-पीने की चीजें, टेक्स्टबुक या नोटबुक न ले जाएं।
  • एग्जाम हॉल में फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर जैसे कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की इजाजत नहीं है।


परीक्षा के खास नियम

रोल नंबर का नियम : छात्रों को आंसर शीट के हर पेज पर अपना रोल नंबर और आंसर बुक नंबर लिखना होगा। यह नियम परीक्षा के दौरान धांधली कम करने में मदद करेगा।

परीक्षक और व्यवस्थापक : सरकारी और सरकारी मदद पाने वाले स्कूल के टीचरों को कम से कम 20 इनविजिलेशन शिफ्ट करनी होंगी। निजी परीक्षा केंद्र को परीक्षा की निगरानी के लिए सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों से कम से कम 50% स्टाफ रखना होगा।

देर से आने वाले छात्र दे सकेंगे परीक्षा : सभी छात्र परीक्षा केंद्र पर तय समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें। हालांकि, अगर कोई छात्र लेट हो जाता है तो विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखकर छात्रों को आधा घंटा लेट तक केंद्र पर प्रवेश दिया जायेगा।

भूल गए हैं एडमिट कार्ड तब भी दे सकेंगे परीक्षा : परीक्षा देने जाते समय अगर कोई छात्र अपना एडमिट कार्ड भूल जाता है, तो केंद्र व्यवस्थापक उसे परीक्षा देने के लिए मंजूरी दे सकते हैं। लेकिन छात्रों को अगले दिन अपना प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।

JEE Main 2026 State Wise Topper List: स्टेट वाइज टॉपर की लिस्ट में राजस्थान 3 टॉपर के साथ सबसे आगे, टॉपर में कोई लड़की नहीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।