Get App

UP Board Exam 2026: क्या बिना एडमिट कार्ड के भी दे सकेंगे परीक्षा? 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए जानें नियम

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने वाली है। बोर्ड परीक्षा में छात्रों का एडमिट कार्ड ले जाना बहुत जरूरी है। लेकिन छात्र किसी परीक्षा में एडमिट कार्ड लेकर जाना भूल जाएं, क्या तब भी वे परीक्षा दे सकेंगे? आइए जानें क्या कहता है यूपी बोर्ड का नियम

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 10:44 AM
UP Board Exam 2026: क्या बिना एडमिट कार्ड के भी दे सकेंगे परीक्षा? 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए जानें नियम
परीक्षा देने की अनुमति का फैसला परीक्षा केंद्र पर शिक्षक के स्वविवेक पर निर्भर करेगा।

UP Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड बहुत अहम डॉक्युमेंट होता है, जिसे परीक्षा केंद्र लेकर जाना बेहद जरूरी होता है। इसके बिना छात्र को परीक्षा केंद्र में दाखिल होने की इजाजत नहीं मिलती है। इससे उनका पूरा साल भी बर्बाद हो सकता है। लेकिन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के शैक्षिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बोर्ड ने नियमों में थोड़ी ढील देने का फैसला किया है। बोर्ड परीक्षा में अगर, छात्र एडमिट कार्ड ले जाना भूल गए हैं, तब भी उन्हें परीक्षा देने की इजाजत मिल सकती है।

अगली परीक्षा में दिखाना होगा प्रवेश पत्र

यूपी बोर्ड की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, छात्र अगर किसी परीक्षा में एडमिट कार्ड ले जाना भूल जाते हैं तब भी उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दी जा सकती है। यह फैसला परीक्षा केंद्र पर शिक्षक के स्वविवेक पर निर्भर करेगा। लेकिन, शिक्षक अगर परीक्षा देने की अनुमति देते हैं तो छात्र को अगले पेपर में एडमिट कार्ड प्रस्तुत करना होगा। अगर छात्र अगले दिन की परीक्षा में भी एडमिट कार्ड साथ लेकर नहीं आएगा तो उससे बोर्ड परीक्षा देने से रोका जा सकता है।

प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं दी, तब भी दे सकेंगे एग्जाम

यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिए के छात्रों को एक और मामले में भी रियायत दी है। कोई छात्र किसी कारणवश अगर इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दे पाया है, तब भी उसे फाइनल परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका जरूर दिया जायेगा। थ्योरी एग्जाम संपन्न होने के बाद ऐसे छात्रों के लिए दोबारा प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा।

बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोक कर सकते हैं स्कूल

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं। स्कूल इन्हें डाउनलोड कर छात्रों को वितरित कर सकते हैं। छात्र अपने स्कूल में प्रिंसिपल या क्लास टीचर से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें