UPTET 2026 Topper: टीचर बनने की परीक्षा में आजमगढ़ के ‘माट साहब’ निकले सबसे आगे? प्राइमरी के पेपर में पाया 150 में से 149.26 का तगड़ा स्कोर

UPTET 2026 Topper: उत्तर प्रदेश टीईटी 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में आजमगढ़ के हेडमास्टर मनोज सिंह ने 150 में से 149.26 का तगड़ा स्कोर हासिल कर सबको चौंका दिया है। हालांकि, आयोग की ओर से यूपीटीईटी की कोई टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है

अपडेटेड Aug 27, 2026 पर 11:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोशल मीडिया पर मनोज सिंह के सबसे ज्यादा अंक हासिल करने का दावा। प्रतीकात्मक तस्वीर

UPTET 2026 Topper: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल उम्मीदवार अब राहत की सांस ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस खबर से राज्य के लाखों उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन जब से आयोग ने अपनी वेबसाइट पर यूपी टीईटी का परिणाम घोषित किया है, तब से आजमगढ़ के एक शख्स के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।

यह शख्स आजमगढ़ के प्राथमिक विद्यालय रौजा सैफनपट्टी के हेडमास्टर मनोज सिंह हैं। कई खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि मनोज ने प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा में 150 में से 149.267 मार्क्स हासिल किए हैं। यानी उन्हें करीब 99.5% अंक मिले हैं। हालांकि, यूपीईएसएससी ने यूपी टीईटी 2026 के लिए किसी भी तरह की मेरिट लिस्ट या टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है।

सबसे ज्यादा अंक पाने का दावा

प्राथमिक स्तर की टीईटी में मनोज सिंह के सबसे ज्यादा अंक हासिल करने का दावा करने वाली कई पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लाइव हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, आयोग ने इस संबंध पर कोई जानकारी नहीं दी है। आयोग ने सिर्फ परिणाम जारी किया है।

यूपीटीईटी 2026 में 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बुधवार को यूपीटीईटी 2026 का परिणाम घोषित किया। इस बार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों की परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं। परीक्षा का आयोजन 2 से 4 जुलाई के बीच प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के कारण परीक्षा कुल पांच शिफ्ट में संपन्न कराई गई थी।


आसान पेपर ने बनाई हाई स्कोर की राह

मनोज सिहं ही नहीं यूपी टीईटी 2026 के रिजल्ट में कई उम्मीदवारों के 99% से ज्यादा अंक आने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि इस बार यूपी टीईटी का पेपर अपेक्षाकृत आसान था। यही वजह है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को 90% से अधिक अंक मिले हैं।

अब सुपर टीईटी पर रहेगी उम्मीदवारों की नजर

यूपीटीईटी एक पात्रता परीक्षा है। इसमें सफल अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश में होने वाली सुपर टीईटी और अन्य शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं। अब रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों सफल उम्मीदवारों की नजर सुपर टीईटी भर्ती के अगले नोटिफिकेशन पर टिकी हुई है।

UP TET Result 2026: यूपी टीईटी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, जानें दोनों पेपर का पास परसेंटेज और कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।