Get App

Vaishno Devi Medical College Row: जम्मू-कश्मीर के मेडिकल कॉलेज के 50 MBBS छात्रों को राहत, 24 जनवरी को फिर होगी काउंसलिंग

Vaishno Devi Medical College Row: श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (SMVDIME) की लाइसेंस रद्द होने से प्रभावित 50 MBBS छात्रों को बड़ी राहत मिली है। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशंस (BOPEE) ने उन्हें दूसरे सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडजस्ट करने के लिए नई काउंसलिंग की तारीख की घोषणा की है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 5:59 PM
Vaishno Devi Medical College Row: जम्मू-कश्मीर के मेडिकल कॉलेज के 50 MBBS छात्रों को राहत, 24 जनवरी को फिर होगी काउंसलिंग
Vaishno Devi Medical College: श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS मान्यता को रद्द कर दिया गया है

Vaishno Devi Medical College Row: श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (SMVDIME) में एडमिशन रद्द से प्रभावित 50 छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशंस (BOPEE) ने छात्रों को केंद्र शासित प्रदेश के सात अन्य सरकारी कॉलेजों में एडजस्ट करने के लिए काउंसलिंग की नई तारीख 24 जनवरी तय की है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि सरकार ने मेडिकल कॉलेज के चयनित MBBS उम्मीदवारों के लिए कॉलेज आवंटन का मुद्दा हल कर लिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने X पर एक पोस्ट में कहा, "बीओपीईई द्वारा काउंसलिंग शेड्यूल जारी किए जाने के बाद अब चयनित उम्मीदवार अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।" BOPEE के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशंस प्रोफेसर गुरविंदर राज वर्मा की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 50 अतिरिक्त सीटों का डिटेल्स संबंधित उम्मीदवारों की NEET-UG मेरिट और सात नवस्थापित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि GMC अनंतनाग में आठ छात्रों को सीटें आवंटित की जाएंगी। जबकि GMC बारामूला, डोडा, हंडवारा, कठुआ, राजौरी और उधमपुर में सात-सात छात्रों को सीटें आवंटित की जाएंगी। इसमें कहा गया, "हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के 21 जनवरी के पत्र के अनुसार, यह सूचित किया जाता है कि जिन अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा विभिन्न दौर की काउंसलिंग में SMVDIME, कटरा में MBBS कोर्स में एडमिशन के लिए प्रोविजनली सीटें आवंटित की गई थीं। बोर्ड उन्हें जम्मू-कश्मीर के भीतर जीएमसी में सृजित अतिरिक्त सीटों पर डायरेक्ट काउंसलिंग राउंड के जरिए एडजस्ट करेगा।"

छात्र इन बातों का रखें ख्याल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें