असम में चुनावी बिगुल बज चुका है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी सीटों का बंटवारा फाइनल कर लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में दिल्ली में हुई बैठकों के बाद गठबंधन की तस्वीर साफ कर दी है। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बार राज्य में मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि बीजेपी ने अपने पुराने साथी बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) को वापस गठबंधन में शामिल किया है, जबकि UPPL ने इस बार अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला
मुख्यमंत्री सरमा ने संकेत दिया है कि इस बार टिकट बंटवारे में कई नए चेहरों, महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, परिसीमन (Delimitation) के कारण 10-12 मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की भी संभावना है।
गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा इस प्रकार हुआ है:
चुनाव आयोग के अनुसार, असम में इस बार सिर्फ एक चरण में मतदान होगा:
बीजेपी की तैयारी और चुनावी वादे
चुनावों से पहले बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गृह मंत्री अमित शाह और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा लगातार रैलियां कर रहे हैं।
अमित शाह ने वादा किया है कि बीजेपी सरकार आने पर कांग्रेस के समय आए हर एक घुसपैठिये को वापस भेजा जाएगा। सरकार का कहना है कि उन्होंने असम को 'आतंकवाद के केंद्र' से बदलकर 'विकास का केंद्र' बना दिया है।
इसके अलावा अरुणोदय योजना के तहत सरकार 40 लाख महिलाओं के खातों में 9000 रुपए (4 महीने के लिए) ट्रांसफर करेगी। विपक्ष इसे चुनावी लाभ बता रहा है, लेकिन सीएम सरमा का कहना है कि यह योजना पिछले 6 साल से चल रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि ‘ओरुनोदॉय योजना’ को लेकर जो आरोप लग रहे हैं कि यह राजनीतिक फायदा लेने के लिए है, वे सही नहीं हैं। इस योजना के तहत भरतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली असम सरकार 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹3600 करोड़ ट्रांसफर करने वाली है।
उन्होंने कहा, “यह योजना कोई नई नहीं है। इसे लागू करने के बाद हम पहले ही तीन चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन दूसरे राज्यों की तरह यहां सबको पैसा नहीं दिया जाता। यह पैसा सिर्फ एक खास वर्ग की जरूरतमंद महिलाओं को दिया जाता है। इसलिए यह पूरी तरह कंट्रोल में रहने वाली योजना है और इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। हम इसे पिछले 6 साल से चला रहे हैं।”
इस योजना के तहत हर महिला को 4 महीने के लिए कुल ₹9000 मिलेंगे। राज्य सरकार यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजेगी।
इससे पहले फरवरी में, भाजपा ने ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की थी, जो राज्य के 32 विधानसभा क्षेत्रों में 900 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करते हुए लाखों लोगों से बातचीत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “लाखों लोगों ने भाग लिया और हमें आशीर्वाद दिया, हमसे मिलने आए। मैंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में इस तरह की जन-प्रतिक्रिया नहीं देखी है।”
सरमा ने बताया कि पहले चरण के दौरान उन्होंने 1,200 किलोमीटर की यात्रा की और प्रतिदिन 14 घंटे जनता के साथ बिताए।
पिछले चुनावों में बीजेपी गठबंधन (NDA) ने 75 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।