Get App

Bihar Election 2025: 'बिहार चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था', महागठबंधन की हार पर बोले राहुल गांधी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि यह चुनाव शुरू से निष्पक्ष नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई जारी रखेंगे। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 10:40 PM
Bihar Election 2025: 'बिहार चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था', महागठबंधन की हार पर बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।

Bihar Election 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा कि हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। बता दें कि बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी के गठबंधन वाला NDA प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।'

राहुल ने कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें