Get App

RJD: आरजेडी में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज, तेजस्वी यादव की ताजपोशी की तैयारी; रोहिणी आचार्य ने फिर बोला तीखा हमला

RJD Tejashwi Yadav: 16-17 जनवरी को पटना में हुई दो दिवसीय समीक्षा बैठक में पार्टी ने हार के कारणों पर मंथन किया और भविष्य की रणनीति तैयार की। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल की राजनीतिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। पार्टी की सीटों की संख्या 2020 की 75 से घटकर मात्र 25 रह गई है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 9:34 AM
RJD: आरजेडी में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज, तेजस्वी यादव की ताजपोशी की तैयारी; रोहिणी आचार्य ने फिर बोला तीखा हमला
25 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव को आरजेडी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अब बड़े बदलाव की राह पर है। 16-17 जनवरी को पटना में हुई दो दिवसीय समीक्षा बैठक में पार्टी ने हार के कारणों पर मंथन किया और भविष्य की रणनीति तैयार की। लालू प्रसाद यादव के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए अब कमान पूरी तरह तेजस्वी यादव के हाथों में सौंपने की तैयारी है, हालांकि परिवार के भीतर मचे घमासान ने पार्टी की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।

तेजस्वी यादव बन सकते है RJD के वर्किंग प्रेसिडेंट

पार्टी सूत्रों के अनुसार, 25 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव को आरजेडी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। लालू प्रसाद यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि तेजस्वी ही पार्टी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। हार के बावजूद पार्टी नेताओं ने तेजस्वी के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी के रणनीति में भी बदलाव को लेकर बात हुई है। अब पार्टी केवल नीतीश सरकार की आलोचना करने के बजाय 'जनता के बीच संवाद' बढ़ाने पर जोर देगी। तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर सक्रिय होने का निर्देश दिया है।

'गिद्धों को बाहर करो'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें