Bihar Election Baisi Seat: बायसी सीट का इतिहास, समीकरण, कब होगा मतदान और किसे मिलेगा टिकट? जानें सबकुछ!

Baisi Assembly Seat: बायसी सीट का राजनीतिक इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। यहां कई बार पार्टी बदलकर नेताओं ने जीत दर्ज की है। 2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM के उम्मीदवार सैयद रुकनुद्दीन अहमद ने BJP के विनोद कुमार को हराकर जीत हासिल की थी। 2015 के चुनाव में यह सीट RJD के खाते में गई थी। उस वक्त अब्दुस सुभान ने निर्दलीय उम्मीदवार बिनोद कुमार को हराकर जीत दर्ज की थी

अपडेटेड Sep 04, 2025 पर 9:05 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Election Baisi Seat: बायसी सीट का इतिहास, समीकरण, कब होगा मतदान और किसे मिलेगा टिकट? जानें सबकुछ!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सभी सीटों पर राजनीतिक हलचल तेज है। इन्हीं में से एक है, बायसी विधानसभा सीट, जो सीमांचल इलाके की राजनीति में हमेशा से चर्चा का विषय रही है। यह सीट पूर्णिया जिले के अंतर्गत आती है और किशनगंज लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बायसी विधानसभा सीट जनरल कैटेगरी की सीट है, यानी यहां अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षण लागू नहीं है।

बायसी सीट का राजनीतिक इतिहास

बायसी सीट का राजनीतिक इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। यहां कई बार पार्टी बदलकर नेताओं ने जीत दर्ज की है। 2020 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम (AIMIM) के उम्मीदवार सैयद रुकनुद्दीन अहमद ने BJP के विनोद कुमार को हराकर जीत हासिल की थी। अहमद ने 16,373 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 68,416 वोट (38.27%) मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 52,043 वोट (29.11%) मिले थे। वहीं, राजद के अब्दुस सुभान तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 38,254 वोट (21.40%) मिले थे।


2015 के चुनाव में यह सीट राजद (RJD) के खाते में गई थी। उस वक्त अब्दुस सुभान ने निर्दलीय उम्मीदवार बिनोद कुमार को हराकर जीत दर्ज की थी। सुभान ने 38,740 वोटों से जीत हासिल की थी और उनका वोट शेयर 41.55% था।

अगर हम 2010 की बात करें तो यह सीट भाजपा (BJP) के खाते में गई थी, जब संतोष कुमार ने जीत दर्ज की थी। वहीं 2005 (अक्टूबर) में यह सीट सैयद रुकनुद्दीन अहमद ने बतौर निर्दलीय जीती थी। वहीं, 2000 और 1985 में अब्दुस सुभान (राजद और लोकदल से) ने यहां जीत हासिल की थी। इससे पहले 1995 और 1980 में सैयद मोइनुद्दीन ने कांग्रेस और निर्दलीय के रूप में जीत दर्ज की थी। 1977 में हसीबुर रहमान (कांग्रेस) ने जीत दर्ज की थी।

  • 2020 : सैयद रुकनुद्दीन अहमद - (AIMIM)
  • 2015 : अब्दुस सुभान - राजद (RJD)
  • 2010 : संतोष कुमार - भाजपा (BJP)
  • अक्टूबर 2005 : सैयद रुकनुद्दीन अहमद - निर्दलीय (IND)
  • फरवरी 2005 : अब्दुस सुभान - राजद (RJD)
  • 2000 : अब्दुस सुभान - राजद (RJD)
  • 1995 : सैयद मोइनुद्दीन - कांग्रेस (Congress)
  • 1990 : ए. सुभान - जनता दल
  • 1985 : अब्दुस सुभान - लोकदल (LKD)
  • 1980 : सैयद मोइनुद्दीन - निर्दलीय (IND)
  • 1977 : हसीबुर रहमान - कांग्रेस (Congress)

कुल मिलाकर देखा जाए तो बायसी सीट पर अब्दुस सुभान और सैयद रुकनुद्दीन अहमद का वर्चस्व रहा है।

अब्दुस सुभान: 1985, 1990, 2000 और फरवरी 2005, 2015 में जीत हासिल की। यानी कुल 5 बार विधायक बने।

सैयद रुकनुद्दीन अहमद: 2005 (अक्टूबर) में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते। 2020 में AIMIM के टिकट पर चुनाव जीतकर बड़ी वापसी की। अब तक 2 बार इस सीट से जीते।

लोकसभा चुनाव का असर

बायसी विधानसभा सीट किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद जावेद ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने JDU के मुजाहिद आलम को 59,692 वोटों के अंतर से हराया था। इसका असर विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है क्योंकि कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है और इस बार वह RJD के साथ मिलकर सीट पर दावा कर सकती है।

बायसी विधानसभा क्षेत्र में क्या है वोटरों का गणित?

चुनाव जीतने में वोटरों का गणित सबसे अहम होता है। 2020 विधानसभा चुनाव में बायसी सीट पर कुल 2,73,738 मतदाता थे। इनमें 1,42,721 पुरुष और 1,31,004 महिला मतदाता शामिल है। वहीं 925 डाक मत (पोस्टल वोट) पड़े थे।

2015 के चुनाव में यहां 2,46,568 वोटर थे, जिनमें पुरुषों की संख्या 1,30,230 और महिलाओं की संख्या 1,16,328 थी।

मतदान प्रतिशत की बात करें तो 2020 में 65.35% वोट पड़े थे। 2015 में यह आंकड़ा थोड़ा ज्यादा था, तब 69.06% मतदान हुआ था।

बायसी सीट का सियासी समीकरण

बायसी विधानसभा सीट मुस्लिम बहुल क्षेत्र है और यही कारण है कि यहां AIMIM, RJD और कांग्रेस जैसे दलों का असर ज्यादा रहता है। हालांकि BJP और JDU ने भी इस सीट पर लंबे समय तक चुनावी दांव खेले हैं।

2020 में AIMIM की जीत ने यह साबित किया कि सीमांचल में उनकी पैठ मजबूत हुई है। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत ने यह बताया कि महागठबंधन यहां मजबूत वापसी कर सकता है।

बायसी विधानसभा चुनाव की तारीख: अभी तक चुनाव आयोग (ECI) ने चुनाव तारीख की घोषणा नहीं किया है, जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव की पूरी तारीखों के साथ बायसी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव की तिथि घोषित करेगा।

बायसी विधानसभा चुनाव रिजल्ट: चुनाव आयोग (ECI) मतदान की तारीखों के साथ ही परिणाम घोषित करने की तिथि भी जारी करेगा।

बायसी विधानसभा सीट के उम्मीदवार: अभी तक किसी भी पार्टी ने बैसी विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। सभी दल चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार कर रहे हैं।

Suresh Kumar

Suresh Kumar

First Published: Sep 04, 2025 9:05 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।