'बीड़ी और बिहार B से शुरू होते हैं' एक पोस्ट से कांग्रेस ने करा ली अपनी फजीहत, BJP ने तेजस्वी को भी लपेटा!

Bihar Election 2025: राजनीतिक विवाद पैदा होने के बाद पार्टी ने इस पोस्ट को हटा दिया। एक पोस्ट में BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पूछा कि क्या बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव बिहार राज्य के साथ बीड़ी की तुलना का समर्थन करते हैं

अपडेटेड Sep 05, 2025 पर 1:22 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Election 2025: एक पोस्ट से कांग्रेस ने करा ली अपनी फजीहत, BJP ने तेजस्वी को भी लपेटा!

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई की आलोचना की, क्योंकि उसने बिहार राज्य को बीड़ी से जोड़ते हुए GST रेट में बदलाव की आलोचना की। कांग्रेस केरल की X पर पोस्ट में कहा गया, "बीड़ी और बिहार बी से शुरू होते हैं। अब इसे पाप नहीं माना जा सकता।" साथ ही इस पोस्ट में तंबाकू प्रोडक्ट पर वर्तमान और प्रस्तावित GST रेट को दर्शाने वाला एक चार्ट भी शेयर किया गया। हालांकि, राजनीतिक विवाद पैदा होने के बाद पार्टी ने इस पोस्ट को हटा दिया।

एक पोस्ट में BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पूछा कि क्या बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव बिहार राज्य के साथ बीड़ी की तुलना का समर्थन करते हैं।

पूनावाला ने यह भी आरोप लगाया कि INDIA ब्लॉक की "बिहार के प्रति नफरत" साफ दिखाई दे रही है। पूनावाला ने X पर लिखा, "कांग्रेस ने फिर से हद पार कर दी है।"


उन्होंने पूछा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मां को गाली देने के बाद, अब बिहार की तुलना बीड़ी से कर रहे हैं! क्या तेजस्वी यादव इसका समर्थन करते हैं?"

उन्होंने कहा, ‘‘रेवंत रेड्डी से लेकर DMK और कांग्रेस तक- बिहार के प्रति उनकी नफरत साफ है।’’

पूनावाला की बातों से सहमति जताते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी केरल कांग्रेस के पोस्ट को बिहार राज्य का अपमान बताया।

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, "पहले हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूजनीय माता जी का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान- यही कांग्रेस का असली चरित्र है, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है।"

बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। भगवान बुद्ध से लेकर महावीर और गोविंद सिंह साहब तक, सभी की पृष्ठभूमि बिहार से जुड़ी है। अगर कोई देश के किसी भी प्रांत पर सवाल उठाता है या उसका अपमान करता है, तो वह भारत माता का सपूत नहीं हो सकता।"

इस विवाद पर टिप्पणी करते हुए, बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "कांग्रेस पार्टी के नेता बिहारियों और बिहार का अपमान करने में लगे हुए हैं। केरल कांग्रेस की पोस्ट से साफ जाहिर है कि बिहार के लोगों का अपमान करना या बिहार को नीचा दिखाना कांग्रेस पार्टी का काम है।"

गुरुवार को, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या वह तंबाकू और गुटखा पर 5 प्रतिशत टैक्स लगाने की मांग कर रही है।

GST की घोषणा के दौरान, वित्त मंत्री ने महंगी कारों, तंबाकू और सिगरेट जैसी कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर 40 प्रतिशत की स्पेशल टैक्स लिमिट का प्रस्ताव रखा।

Bihar Chunav 2025: पटना में उपेंद्र कुशवाहा की बड़ी रैली आज, बोले- समय पर परिसीमन होता तो बिहार को मिलतीं 60 लोकसभा सीटें

 

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 05, 2025 1:01 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।