Get App

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल बने सीनियर ऑब्जर्वर!

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही राजनीतिक दलों की तैयारी तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को बिहार चुनाव का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है

Suresh Kumarअपडेटेड Oct 05, 2025 पर 12:01 AM
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल बने सीनियर ऑब्जर्वर!
पार्टी को उम्मीद है कि इन अनुभवी नेताओं की मौजूदगी से संगठन में नई ऊर्जा आएगी और कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही राजनीतिक दलों की तैयारी तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को बिहार चुनाव का सीनियर ऑब्जर्वर (Senior Observer) नियुक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार (4 अक्टूबर) को इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी की है। इसकी जानकारी बिहार कांग्रेस की सोशल मीडिया X (पूर्व ट्विटर) पर भी दी गई है। इसके तहत राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पश्चिम बंगाल के पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

यह तीनों नेता बिहार में पार्टी की चुनावी तैयारियों की निगरानी करेंगे और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ टिकट वितरण और रणनीति पर अहम भूमिका निभाएंगे। पार्टी को उम्मीद है कि इन अनुभवी नेताओं की मौजूदगी से संगठन में नई ऊर्जा आएगी और कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा।

इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें