Bihar Election 2025: जाल लेकर मछुआरों के साथ तालाब में मछली पकड़ने कूदे राहुल गांधी...सामने आया वीडियो

Bihar Assembly Election 2025 : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित किया। वहीं चुनाव रैली के बाद राहुल गांधी ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के साथ तालाब में पहुंचे। यहां उन्होंने मछुआरों के साथ मिलकर जाल से मछलियां पकड़ीं

अपडेटेड Nov 02, 2025 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
बिहार विधानसभा चुनाव का रण इस समय सजा हुआ है।

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव का रण इस समय सजा हुआ है। 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग को लेकर 4 नवंबर तक चुनाव प्रचार होने हैं। इसको लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एनडीए और महागठबंधन के नेता इस समय बिहार में लगातार रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। रविवार को एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA के लिए प्रचार किया तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी में चुनावी मैदान में नजर आए। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बिहार के बेगूसराय में मछली पकड़ते भी नजर आए।

 मछली पकड़ते नजर आए राहुल गांधी 


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित किया। वहीं चुनाव रैली के बाद राहुल गांधी ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के साथ तालाब में पहुंचे। यहां उन्होंने मछुआरों के साथ मिलकर जाल से मछलियां पकड़ीं। नाव पर सवार होकर तालाब में गए और छलांग लगाई। इस पूरे वाकए का वीडियो भी सामने आया है। राहुल गांधी का तालाब में उतरने वाला वीडियो कुछ ही घंटों में लाखों बार देखा गया।

पीएम मोदी का महागठबंधन  पर बड़ा हमला 

वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। आरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस औप पाकिस्तान दोनों अभी तक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भूल नहीं पाए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि RJD किसी नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए। लेकिन RJD ने दबाव डालकर यह पद अपने उम्मीदवार के लिए तय करवा लिया। उनके मुताबिक, RJD और कांग्रेस के बीच अंदरूनी तनाव बहुत ज़्यादा है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कई मांगों को चुनावी घोषणा पत्र में जगह नहीं मिली है। दोनों पार्टियों के बीच चुनाव से पहले ही इतनी नाराज़गी है, तो चुनाव के बाद उनका साथ रहना और भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि RJD और कांग्रेस एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते और जनता भी इन पर भरोसा नहीं कर सकती। चुनाव के बाद ये एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नज़र आएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।