Bihar Election: अपना पहला चुनाव हारे हैं ये दिग्गज भोजपुरी स्टार्स...खेसारी और रितेश पांडे बदल पाएंगे ये ट्रेंड

Bihar Election Result 2025 : अब तक सामने आए नतीजों में राजद के टिकट से छपरा से चुनाव लड़े रहे खेसारी लाल यादव 2000 वोट से पीछे चल रहे हैं तो वहीं जनसुराज के टिकट से कहगर से चुनाव लड़ रहे रितेश पांडे सात हजार वोटो से पीछे चल रहे हैं। वहीं पहली बार चुनाव लड़े इन भोजपुरी स्टार्स की किस्मत का फैसला होने में अभी वक्त है पर चुनाव और भोजपुरी स्टार्स के बीच एक अनोखा रिश्ता है

अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 12:32 PM
Story continues below Advertisement
खेसारी और रितेश पांडे के नतीजों पर टिकी सबकी निगाहें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ रहे हैं। अब तक सामने आए नतीजों में बिहार की सत्ता में NDA फिर सा वापसी करते दिख रही है। वहीं सत्ता की आस लगाए महागठबंधन को एक बार फिर से झटका लगते दिख रहा है। चुनाव आयोग के रूझानों के मुताबिक NDA फिलहाल 181 सीटों पर आगे चल रही ही है तो वहीं महागठबंधन 44 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बिहार के चुनावी नतीजों में इस बार लोगों की नजर सियासी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे भोजपुरी स्टार्स पर भी टिकी हुई है। बता दें कि इस बार चुनावी मैदान में खेसारी लाल यादव से लेकर रितेश पांडे तक कई भोजपुरी स्टार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

अब तक सामने आए नतीजों में राजद के टिकट से छपरा से चुनाव लड़े रहे खेसारी लाल यादव 2000 वोट से पीछे चल रहे हैं तो वहीं जनसुराज के टिकट से कहगर से चुनाव लड़ रहे रितेश पांडे सात हजार वोटो से पीछे चल रहे हैं। वहीं पहली बार चुनाव लड़े इन भोजपुरी स्टार्स की किस्मत का फैसला होने में अभी वक्त है पर चुनाव और भोजपुरी स्टार्स के बीच एक अनोखा रिश्ता है। पहली बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने वाले भोजपुरी स्टार्स को हार की मुंह देखना पड़ा है।

पवन सिंह


भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने पिछले लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाया था। भोजपुरी सिंगर के काराकाट लोकसभा सीट से मैदान में थे। हांलाकि इस सीट पर भाजपा के सहयोगी पार्टी उपेन्द्र कुशवाहा ने पवन सिंह को मात दी थी। उपेन्द्र कुशवाहा ने पवन सिंह को

मनोज तिवारी

भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी फिलहाल अभी नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद हैं लेकिन उन्हें भी पहले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने 2009 में अपना पहला लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा से लड़ा था। बीजेपी के योगी आदित्यनाथ ने उन्हें हराया था। फिलहाल मनोज तिवारी तिसरी बार सांसद बने हैं।

रवि किशन

भोजपुरी एक्टर से नेता बने रवि किशन ने अपना पहला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से लड़ा था। फरवरी 2017 में वह बीजेपी में शामिल हो गए और 2019 में अपना पहला लोकसभा चुनाव गोरखपुर से लड़ा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामभुआल निषाद को 301,664 वोटों से हराया था। 2024 में वह गोरखपुर सीट सांसद हैं।

दिनेश लाल यादव "निरहुआ"

निरहुआ के नाम से मशहूर भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ने 2019 में अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन सपा प्रमुख ने उन्हें 259,874 वोटों से हराया था। वहीं 2024 में निरहुआ को सपा के धर्मेंद्र यादव ने हराया। हांलाकि 2022 के उपचुनाव में निरहुआ को इस सीट से जीत मिली थी।

कुणाल सिंह

मशहूर भोजपुरी एक्टर कुणाल सिंह ने अपना पहला लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से लड़ा। हालांकि, बीजेपी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें 265,805 वोटों से हराया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।