Get App

Bihar Elction 2025: 'कांग्रेस, RJD को हरा रही…', मनोज तिवारी का 'महागठबंधन' पर हमला

मनोज तिवारी ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से लगातार चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और हर जगह बड़ी भीड़ देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा, "कल खगड़िया में बारिश के बावजूद लोग सभा में खड़े रहे और रोड शो चलती रही। इससे साफ हो गया है कि बिहार की जनता पूरे दिल से NDA को चुनेगी। युवा, किसान और हर वर्ग का समर्थन NDA को मिल रहा है

Suresh Kumarअपडेटेड Nov 01, 2025 पर 2:56 PM
Bihar Elction 2025: 'कांग्रेस, RJD को हरा रही…',  मनोज तिवारी का 'महागठबंधन' पर हमला
Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है।

बिहार में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शनिवार (1 नवंबर) को भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता पूरी तरह NDA के साथ है और 180 से ज्यादा सीटें NDA के हिस्से में आती है, तो आश्चर्य होने की कोई बात नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने 'महागठबंधन' और RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव पर भी हमला किया।

बारिश में भी उमड़ी भीड़ - इससे साफ जनता का मूड

मनोज तिवारी ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से लगातार चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और हर जगह बड़ी भीड़ देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा, "कल खगड़िया में बारिश के बावजूद लोग सभा में खड़े रहे और रोड शो चलती रही। इससे साफ हो गया है कि बिहार की जनता पूरे दिल से NDA को चुनेगी। युवा, किसान और हर वर्ग का समर्थन NDA को मिल रहा है।"

'महागठबंधन' पर मनोज तिवारी का हमला

मनोज तिवारी ने 'महागठबंधन' पर तंज कसते हुए कहा, ये भयानक फ्रस्ट्रेशन में है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस RJD को हरा रही है और RJD कांग्रेस को। कहने को ये लोग फ्रेंडली फाइट बोल रहे है। महागठबंधन का तार पुर्जा-पुर्जा उखड़ कर बाहर आ गया है।"

खेसारी लाल के बयान पर तंज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें