Get App

Bihar Election 2025: 'तेजस्वी अपराधियों का जिंदाबाद बोलते हैं, विकास का नहीं', मनोज तिवारी का 'महागठबंधन' पर बड़ा हमला

मनोज तिवारी ने कहा कि NDA ने जो वादे किए हैं, वे जमीनी हैं और सरकार बनने पर पूरे किए जाएंगे। उन्होंने 'महागठबंधन' पर हमला करते हुए कहा, "जो लोग बिहार के विकास के लिए कभी प्लानिंग ही नहीं की, उन्हें तो मेनिफेस्टो मजाक ही लगेगा

Suresh Kumarअपडेटेड Oct 31, 2025 पर 7:12 PM
Bihar Election 2025: 'तेजस्वी अपराधियों का जिंदाबाद बोलते हैं, विकास का नहीं',  मनोज तिवारी का 'महागठबंधन' पर बड़ा हमला
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत चरम पर है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत चरम पर है। शुक्रवार (31 अक्टूबर) को BJP सांसद मनोज तिवारी ने पटना में बड़ा बयान देते हुए 'महागठबंधन' और पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव शहाबुद्दीन ज़िंदाबाद वाले है, वे कभी विकास जिंदाबाद बोले है? वे अपराधियों का जिंदाबाद बोल रहे हैं, गरीब मुसलमानों का जिंदाबाद कर लिए होते।"

NDA मेनिफेस्टो को बताया मजबूत

मनोज तिवारी ने कहा कि NDA ने जो वादे किए हैं, वे जमीनी हैं और सरकार बनने पर पूरे किए जाएंगे। उन्होंने 'महागठबंधन' पर हमला करते हुए कहा, "जो लोग बिहार के विकास के लिए कभी प्लानिंग ही नहीं की, उन्हें तो मेनिफेस्टो मजाक ही लगेगा।"

BJP सांसद ने बताया कि NDA ने पिछले 10 वर्षों में बिहार में बड़ा विकास किया है, 7000+ किमी सड़क और हाईवे, बड़े-बड़े नदी पुल, मरीन ड्राइव जैसा रोड नेटवर्क, महिलाओं को ₹10,000 की आर्थिक सहायता सहित तमाम तरह के सुविधा देने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 5 वर्षों में NDA बिहार में 1 करोड़ नौकरियां और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।

हर जिले में होगा मेगा स्किल सेंटर

मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हर जिले में मेगा स्किल सेंटर बनेगा, औद्योगिक पार्क तैयार होंगे, फैक्ट्री लगेंगी। राज्य की बेहतरी के लिए कई और महत्वपूर्ण बिंदु है जिसके बारे में मेनिफेस्टो में बताया गया है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा NDA जो कहती है वो करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें