Get App

'तेजस्‍वी यादव सीएम बनते ही वक्‍फ कानून खत्‍म कर देंगे', RJD MLC के बयान से मचा सियासी बवाल

कारी शोएब ने कहा, "तेजस्वी यादव जी मुख्यमंत्री बनेंगे, तो सारे बिल फाड़ के फेंक दिए जाएंगे। चाहे वो वक्फ बिल हो या कोई और बिल। बिहार में सिर्फ इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे की सरकार होगी। बीजेपी के बहकावे में मत आना, जिन्होंने वक्फ बिल का समर्थन किया, उनका इलाज करना है

Suresh Kumarअपडेटेड Oct 25, 2025 पर 8:58 PM
'तेजस्‍वी यादव सीएम बनते ही वक्‍फ कानून खत्‍म कर देंगे', RJD MLC  के बयान से मचा सियासी बवाल
बिहार विधानसभा चुनाव (2025) को लेकर सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) को लेकर सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। इसी बीच शनिवार (25 अक्टूबर) को खगड़िया जिले के गोगरी में हुई एक जनसभा के दौरान RJD के MLC कारी शोएब का बड़ा और विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने मंच से कहा कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते हैं, तो मौजूदा सरकार के सभी बिल फाड़ दिए जाएंगे, चाहे वो वक्फ कानून हो या कोई और।

कारी शोएब ने कहा, "तेजस्वी यादव जी मुख्यमंत्री बनेंगे, तो सारे बिल फाड़ के फेंक दिए जाएंगे। चाहे वो वक्फ बिल हो या कोई और बिल। बिहार में सिर्फ इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे की सरकार होगी। बीजेपी के बहकावे में मत आना, जिन्होंने वक्फ बिल का समर्थन किया, उनका इलाज करना है।"

उनका यह बयान खगड़िया के परबत्ता विधानसभा सीट से RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान आया। सभा में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस बयान पर तालियां तो बजाईं, लेकिन राजद के अंदर ही कई नेताओं ने इसको लेकर असहज भी महसूस किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें