Bihar Chunav Lakhisarai Seat Details: लखीसराय सीट पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का है दबदबा! जानें- क्या है वर्तमान चुनावी समीकरण

Bihar Chunav Lakhisarai Seat Details: लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र मुंगेर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गढ़ रहा है। इस सीट पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा लगातार तीन बार (2010, 2015 और 2020) जीत दर्ज कर चुके हैं

अपडेटेड Sep 03, 2025 पर 10:55 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Chunav Lakhisarai Seat Details: लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र मुंगेर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है

Bihar Chunav Lakhisarai Seat Details: लखीसराय विधानसभा सीट बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे प्रमुख है। यह मुंगेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसमें सूर्यगढ़ा, मुंगेर और जमालपुर जैसे अन्य विधानसभा क्षेत्र भी इसमें शामिल हैं। मुंगेर संसदीय सीट के छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र मुंगेर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गढ़ रहा है। इस सीट पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा लगातार तीन बार (साल 2010, 2015 और 2020) जीत दर्ज कर चुके हैं।

2020 के बिहार चुनाव में विजय सिन्हा 74,212 वोट हासिल करके जीत हासिल की थी। 2024 के लोकसभा चुनावों में मुंगेर संसदीय सीट जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की कुमारी अनीता को 80,870 मतों के बड़े अंतर से हराया था।

लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र की अन्य डिटेल्स

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के आदेश के अनुसार, बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल हों ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र में 368,106 मतदाता थे। इनमें से 196,927 पुरुष और 171,168 महिला वोटर थीं। जबकि 11 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

वोटिंग की तारीख

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) की तरफ से बिहार विधानसभा चुनाव के शेड्यूल के साथ-साथ मतदान की तारीख की घोषणा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है। चुनाव कार्यक्रम के साथ-साथ रिजल्ट की तारीख की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।


उम्मीदवार

सभी राजनीतिक दल बिहार विधानसभा चुनाव के आधिकारिक ऐलान कार इंतजार कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

पूर्व विजेता

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा को 38.2% वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अमन राज को हराया था। उन्हें 63,729 वोट मिले था। निर्दलीय उम्मीदवार सुजीत कुमार (बाल्मीकि सिंह के बेटे) 11,570 वोट (5.96%) के साथ तीसरे नंबर पर रहे

2020: विजय कुमार सिन्हा (BJP)

2015: विजय कुमार सिन्हा (BJP)

2010: विजय कुमार सिन्हा (BJP)

अक्टूबर 2005: फुलेना (RJD)

फरवरी 2005: विजय (BJP)

2000: कृष्ण चंद्र प्रसाद सिंह (BJP)

ये भी पढ़ें- Sheikhpura Bihar Election 2025: शेखपुरा में RJD करेगी वापसी या खिलेगा कमल? जानें- वोटर संख्या, पूर्व विजेता, पार्टी समेत सबकुछ

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Sep 03, 2025 10:50 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।