Bihar Chuvan 2025: बिहार चुनाव में 'सिंघम' की एंट्री! पूर्व IPS और शिवसेना विधायक के दामाद शिवदीप लांडे ने बनाई नई पार्टी 'हिंद सेना'

Bihar Assembly Election 2025: शिवदीप लांडे शिवसेना शिंदे गुट के नेता और पुरंदर विधायक विजय शिवतारे के दामाद हैं। उनके इस्तीफा देने के बाद से ही ऐसा अटकलें लगाए जाने लगी थीं कि वह राजनीति में एंट्री करने वाले हैं, लेकिन राष्ट्रपति ने उनके इस्तीफे को लंब समय तक टाल कर रखा

अपडेटेड Apr 08, 2025 पर 5:29 PM
Bihar Chuvan 2025: बिहार चुनाव में 'सिंघम' की एंट्री! पूर्व IPS और शिवसेना विधायक के दामाद शिवदीप लांडे ने बनाई नई पार्टी 'हिंद सेना'

पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप लांडे, जिन्हें लोग 'सिंघम' के नाम से जानते हैं, उन्होंने अब राजनीति में कदम रख दिया है। लांडे ने 19 सितंबर 2024 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, तब वह पूर्णिया रेंज के IG के पद पर तैनात थे। मंगलवार को उन्होंने अपनी एक नई पार्टी बनाने की घोषणा की। पार्टी का नाम ‘हिंद सेना’ रखा गया है। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने ये जानकारी दी और साथ ही ऐलान किया कि उनकी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी और लांडे खुद भी चुनाव लड़ेंगे।

अपनी पार्टी की घोषणा करते हुए शिवदीप लांडे ने कहा, “मेरी पार्टी और मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जो भी बिहार में बदलाव लाना चाहता है या जो बिहार में बदलाव चाहता है, उसका पार्टी में स्वागत है। बिहार के युवा बदलाव चाहते हैं। कई राजनीतिक पार्टियों ने मुझे राज्यसभा भेजने, मंत्री बनाने और मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन मैं बिहार में बदलाव लाना चाहता हूं। इसलिए मैंने नई पार्टी बनाने का फैसला किया।”

शिवदीप लांडे शिवसेना शिंदे गुट के नेता और पुरंदर विधायक विजय शिवतारे के दामाद हैं। उनके इस्तीफा देने के बाद से ही ऐसा अटकलें लगाए जाने लगी थीं कि वह राजनीति में एंट्री करने वाले हैं, लेकिन राष्ट्रपति ने उनके इस्तीफे को लंब समय तक टाल कर रखा।


इस साल की शुरुआत में 13 जनवरी को उनका इस्तीफा मंजूर किया गया और उसके कुछ महीनों बाद ही शिवदीप लांडे ने पार्टी बनाने का ऐलान कर डाला।

ससुर की सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें

बड़ी बात ये है कि उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दिया था, तब सभी लगा था कि वह राजनीति में आने वाले हैं। तब ऐसा भी कहा जा रहा था कि वे अपने ससुर विजय शिवतारे के क्षेत्र, यानी महाराष्ट्र के पुरंदर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पूर्णिया रेंज के IG के पद पर रहते हुए शिवदीप लांडे ने कई अहम कदम भी उठाए थे। उन्होंने अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने पर काफी ध्यान दिया था। साथ ही साथ पूर्णिया ही नहीं बल्कि सीमांचल को नशा मुक्त बनाने की भी पूर्णियावासियों से बात कही थी।

इस्तीफा देने के बाद शिवदीप लांडे ने कहा था की वह नौकरी छोड़ने के बाद भी बिहार में बने रहेंगे। तब उनके इस बयान को लेकर कई तरह की अटकले लगाई गई थीं। शिवदीप लांडे के प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी में शामिल होने को लेकर भी अफवाह उड़ी थी, लेकिन खुद लांडे ने इसका खंडन किया और कहा कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है।

कौन हैं शिवदीप लांडे?

शिवदीप लांडे मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और उनका जन्म अकोला में हुआ था। भले ही महाराष्ट्र उनका जन्मस्थान है, लेकिन उनका कार्यक्षेत्र हमेशा बिहार रहा है। उन्होंने बिहार की राजधानी पटना, अररिया और पूर्णिया जिले के SP का पद भी संभाला है। इसके बाद वे राज्यपाल के ADC भी रहे हैं। उन्हें कुछ समय के लिए महाराष्ट्र में भी ट्रांसफर किया गया था, तब वे ATS में तैनात थे।

'जब उन्हें CM फेस घोषित किया जाएगा...' बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।