Muzaffarpur Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर में कबाड़ कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने गाड़ियों को फूंका

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर पुलिस को बुधवार देर शाम एक कबाड़ कारोबारी को उनकी दुकान के बाहर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारने की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल मोहम्मद गुलाब को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है

अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 12:51 PM
Story continues below Advertisement
Muzaffarpur Crime: लोगों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया

Muzaffarpur Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक कबाड़ कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार (23 जुलाई) देर शाम जिले के मझौलिया इलाके की है। कबाड़ कारोबारी मोहम्मद गुलाब की उनकी दुकान के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुलाब की मौत की खबर सुनते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। नाराज परिजनों ने शव को लेकर NH-28 पर पहुंचकर हाइवे जाम कर दिया। लोगों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

'टाउन-दो' की अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) विनीता सिन्हा ने पत्रकारों को बताया, "पुलिस को बुधवार देर शाम एक कबाड़ कारोबारी को उनकी दुकान के बाहर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारने की सूचना मिली।" उन्होंने कहा, "पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल मोहम्मद गुलाब को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।"

एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि जमीन के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच जारी है। गुलाब की मौत की खबर पता चलते ही उनके रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों ने शव को नेशनल हाईवे-28 पर रखकर ट्रैफिक जाम कर दिया। उन्होंने संदिग्ध के घर के बाहर खड़े दो वाहनों में भी आगजनी की।


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की मदद ली गई। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और नेशनल हाईवे को खुलवाया। लोगों ने जमकर बवाल काटा। सड़क पर शव रखकर नेशनल हाइवे को जाम किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

आरोपी के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को लोगों ने आग के हवाले कर दिया। सीनियर अधिकारियों के साथ पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंची। लोगों को काफी समझाने की कोशिश। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर बवाल शांत हुआ।

ये भी पढ़ें- Mumbai Blast Case: मुंबई ट्रेन बम विस्फोट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, HC ने 12 आरोपियों को किया था बरी

मृतक के भाई ने बताया कि नामजद लोगों से दो दिन पहले भी एक झड़प हुई थी। इसके बाद हत्या करवाए जाने का शक जताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पुलिस को पहले ही इस विवाद की जानकारी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।