Bihar Hijab Row: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान महिला डॉक्टर का नकाब हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नुसरत परवीन को शनिवार शाम 6 बजे तक पटना सदर के सबलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में ड्यूटी पर रिपोर्ट करना था, लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वह तय समय पर नहीं पहुंचीं।
