Bihar Election 2025: '14 नवंबर के बाद बिहार में NDA की मजबूत सरकार बनेगी' पहले चरण के मतदान के बाद बोले चिराग पासवान

Bihar Chunav 2025: चिराग पासवान ने कहा कि पहले चरण के मतदान में जिस तरह से जनता का रुझान देखने को मिला है, उससे साफ है कि बिहार की जनता NDA के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, "इसमें रत्तीभर भी शक नहीं कि 14 नवंबर के बाद बिहार में NDA की मजबूत सरकार बनने जा रही है। यह मैं इसलिए नहीं बोल रहा क्योंकि मैं गठबंधन का हिस्सा हूं। पहले चरण के मतदान के बाद ऐसे रुझान आ रहे है

अपडेटेड Nov 06, 2025 पर 8:47 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण के मतदान के बाद चिराग पासवान का बड़ा दावा

बिहार में गुरुवार (6 नवंबर) को पहले चरण का मतदान पूरा हो गया। मतदान खत्म होते ही राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। इसी क्रम में लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि जनता इस बार NDA को भारी बहुमत से जिताने वाली है।

चिराग पासवान ने कहा कि पहले चरण के मतदान में जिस तरह से जनता का रुझान देखने को मिला है, उससे साफ है कि बिहार की जनता NDA के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, "इसमें रत्तीभर भी शक नहीं कि 14 नवंबर के बाद बिहार में NDA की मजबूत सरकार बनने जा रही है। यह मैं इसलिए नहीं बोल रहा क्योंकि मैं गठबंधन का हिस्सा हूं। पहले चरण के मतदान के बाद ऐसे रुझान आ रहे है।"

उन्होंने बताया कि वे पिछले 20 दिनों से लगातार प्रचार में जुटे हैं। दूसरा चरण का प्रचार भी शुरू है और जहां भी वे प्रचार करने गए, जनता ने NDA पर भरोसा जताया। चिराग ने कहा कि पहले चरण में लोगों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया, जिससे NDA कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा है।

वहीं, महागठबंधन पर हमला बोलते हुए चिराग ने कहा कि विपक्ष केवल झूठे वादे कर जनता को भ्रमित करना चाहता है। उन्होंने कहा, "महागठबंधन बिकाऊ है और ये ढाई करोड़ परिवारों को सरकारी नौकरी देने की बात कर रहे हैं। बिहार की जनता बहुत समझदार है, उसे पता है कि यह नामुमकिन है। अगर इतनी नौकरियों दी जाएं, तो इसका बजट सात से नौ लाख करोड़ जाएगा, कहां से आएगा पैसा?"


उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब वादों पर नहीं, काम पर भरोसा करती है। NDA ने हमेशा विकास किया है और आगे भी विकास ही इसका लक्ष्य रहेगा। चिराग पासवान ने यह भी दावा किया कि दूसरे चरण के मतदान तक NDA का बढ़त का आंकड़ा और बढ़ जाएगा।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण समाप्त हो चुका है, जिसमें शाम 5 बजे तक 60.13% मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कई जगह नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटनाएं भी सामने आई, जिससे कुछ क्षेत्रों में माहौल तनावपूर्ण बना रहा। अब राज्य दूसरे चरण की तैयारी में जुट चुका है। दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। इसे लेकर सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत से प्रचार में जुट गए हैं। वहीं, परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे, जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Bihar Chunav 2025: जहां 20 साल पहले नक्सली हमले में मारे गए थे 7 पुलिसवाले, बिहार के उसी गांव में हुई शांतिपूर्ण वोटिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।