Credit Cards

Bihar Chunav 2025: अखिलेश की एंट्री से गरमाई बिहार की सियासत! वोटर अधिकार यात्रा में राहुल, तेजस्वी का थामा हाथ

Voter Adhikar Yatra: शनिवार की सुबह यह यात्रा छपरा (सारण) जिले के एकमा से शुरू हुई और भोजपुर जिले की ओर बढ़ी। करीब 11:36 बजे यह यात्रा भोजपुर में बबुरा से प्रवेश कर गई। यहां से आरा की ओर बढ़ते हुए करीब 30 किलोमीटर तक लोगों को संबोधित किया जाएगा। वहीं यात्रा का समापन वीर कुंवर सिंह मैदान, आरा में एक विशाल जनसभा के रूप में किया गया जाएगा

अपडेटेड Aug 30, 2025 पर 2:01 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Chunav 2025: अखिलेश की एंट्री से गरमाई बिहार की सियासत! विवादों के बीच वोटर अधिकार यात्रा का 14वां दिन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा लगातार सुर्खियों में है। आज शनिवार, 30 अगस्त को इस यात्रा का 14वां दिन है। खास बात यह रही कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आज यात्रा में शामिल हुए है।

शनिवार की सुबह यह यात्रा छपरा (सारण) जिले के एकमा से शुरू हुई और भोजपुर जिले की ओर बढ़ी। करीब 11:36 बजे यह यात्रा भोजपुर में बबुरा से प्रवेश कर गई। यहां से आरा की ओर बढ़ते हुए करीब 30 किलोमीटर तक लोगों को संबोधित किया जाएगा। वहीं यात्रा का समापन वीर कुंवर सिंह मैदान, आरा में एक विशाल जनसभा के रूप में किया गया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव जनता को संबोधित करेंगे।

जनसभा में बड़ी संख्या में लोग जुटे। मंच पर इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहे। खासतौर पर RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या भी इस यात्रा में शामिल हुईं।


राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा भले ही महागठबंधन के लिए जनता से सीधा जुड़ने का एक जरिया बनी हो, लेकिन यह लगातार विवादों में भी घिरी रही है।

दरअसल, कुछ दिन पहले दरभंगा में यात्रा के एक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर अपशब्द कहे गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में गुस्सा भड़क उठा और कई जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई।

इतना ही नहीं राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा भी हुआ। बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खूब लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए। मंत्री विपिन झा और पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज अहमद भी गंभीर रूप से जख्मी हुए। इसके अलावा जगह-जगह राहुल गांधी का पुतला फूंका गया और महागठबंधन की आलोचना की गई।

NDA ने इस यात्रा को लेकर लगातार हमला बोला है। हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और प्रियंका गांधी को वोटर अधिकार यात्रा में बुलाने को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था। NDA ने महागठबंधन पर बिहार का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि बिहार को गाली देने वाले नेताओं को बुलाकर बिहारियों को अपमान किया है।

वहीं, यात्रा के दौरान सुरक्षा इंतजाम को लेकर भी कई सवाल उठे है। कुछ दिन पहले यात्रा में शामिल जीप का पहिया एक पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ गया था, जिससे वो घायल हो गया। इस पर भी बीजेपी ने कांग्रेस और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा और कहा ये अभी से ही जनता को कुचल रहे है, सरकार बनने के बाद न जाने क्या होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर अधिकार यात्रा को महागठबंधन का बड़ा दांव माना जा रहा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लगातार जनता को यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि NDA सरकार मतदाताओं के अधिकार छीन रही है और वोटों की चोरी कर रही है। वहीं BJP और NDA इस यात्रा को बस राजनीतिक ड्रामा बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करार दे रहे हैं।

Bihar Election 2025: ओपिनियन पोल में BJP के दम पर NDA को भारी बढ़त, महागठबंधन को बड़ा झटका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।