Bihar Election 2025: कल्याणपुर सीट पर क्या RJD करेगी वापसी या JDU का बरकरार रहेगा कब्जा? जानें चुनावी समीकरण

Bihar Election 2025: अगर हम बात करे पिछले विधानसभा चुनाव की तो 2020 में JDU के महेश्वर हजारी ने कल्याणपुर सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा, राजद और अन्य दलों के उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए सीट अपने नाम किया था। इस चुनाव में कुल 3,20,698 मतदाता दर्ज थे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,70,213 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,50,198 था

अपडेटेड Sep 14, 2025 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल के आखिरी में होना है

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार की समस्तीपुर जिले की कल्याणपुर विधानसभा सीट 243 विधानसभा सीटों में से एक है। इसका क्रमांक संख्या 131 है। यह बिहार की राजनीति का अहम केंद्र रही है। यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। यह सीट समस्तीपुर लोकसभा (SC) क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां के चुनावी नतीजे हमेशा कड़े मुकाबले और बदलते समीकरण की कहानी कहते रहे हैं।

कल्याणपुर सीट का इतिहास

कल्याणपुर सीट पर कभी कांग्रेस, कभी समाजवादी धारा से जुड़े दल, तो कभी जनता दल और NDA के घटक दल अपना असर दिखाते रहे हैंयहां से कई बार नए नेताओं ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की है। कई पुराने चेहरे लगातार बदलती पार्टियों के साथ जीतते आ रहे हैं।


अगर हम बात करे पिछले विधानसभा चुनाव की तो 2020 में JDU के महेश्वर हजारी ने कल्याणपुर सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा, राजद और अन्य दलों के उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए सीट अपने नाम किया था। इस चुनाव में कुल 3,20,698 मतदाता दर्ज थे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,70,213 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,50,198 था। जबकि 10 मतदाता थर्ड जेंडर से थे । वहीं, इस सीट पर लगभग 57.94% मतदान हुआ था। यह नतीजा दिखाता है कि इस सीट पर जेडीयू की पकड़ अभी भी मजबूत है।

2015 और 2010 का हाल

वहीं, साल 2015 के चुनाव में भी JDU के महेश्वर हजारी ने ही यहां से जीत हासिल की थीउससे पहले 2010 में JDU की राम सेवक हजारी ने शानदार जीत दर्ज की थीयानी पिछले कई चुनावों में यहां JDU की पकड़ लगातार बनी रही है

कल्याणपुर सीट के मतदाता और जातीय समीकरण

कल्याणपुर चूंकि SC आरक्षित सीट है। इसलिए यहां अनुसूचित जाति के मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैंइसके अलावा यादव, कुशवाहा और अन्य OBC समुदाय के वोट भी चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैंयहां ज्यादातर इलाका ग्रामीण है। इसलिए सड़कों, बिजली, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे हर चुनाव में अहम रहते हैं

लोकसभा का असर

समस्तीपुर (SC) लोकसभा सीट पर 2024 का मुकाबला बेहद हाईवोल्टेज रहाइस सीट से LJP (रामविलास) की उम्मीदवार शांभवी चौधरी ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सनी हजारी को 1,87,251 वोटों के अंतर से हराया। शांभवी चौधरी को कुल 5,79,786 वोट मिले, जो लगभग 52.97% वोट शेयर रहा। वहीं, सनी हजारी को करीब 35.86% वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे।

JDU मंत्री अशोक चौधरी को बेटी शांभवी चौधरी की यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही हैपहली बार चुनाव लड़ रहीं शांभवी नेकेवल युवा चेहरा होने के कारण मतदाताओं का ध्यान खींचा, बल्कि अपनी आक्रामक चुनावी रणनीति और NDA के मजबूत संगठनात्मक समर्थन के दम पर बड़ी बढ़त बनाई

2025 का समीकरण

आगामी विधानसभा चुनाव (2025) में कल्याणपुर सीट पर कड़ा मुकाबला होने की संभावना हैJDU अपने वर्तमान विधायक महेश्वर हजारी और लोकसभा स्तर पर NDA की मजबूती पर भरोसा करेगीभाजपा भी यहां फिर से पकड़ बनाने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर, RJD अगर मजबूत उम्मीदवार उतारती है तो यादव-मुस्लिम-दलित समीकरण उसे फायदा दिला सकता है।

कल्याणपुर से अब तक के विधायक

2020 महेश्वर हजारी (JDU)

2015 महेश्वर हजारी (JDU)

2013 मंजू कुमारी (JDU)

2010 राम सेवक हजारी (JDU)

2009 अशोक प्रसाद वर्मा (RJD)

2005 अश्वमेध देवी (JDU)

2005 अशोक प्रसाद वर्मा (RJD)

2000 अश्वमेध देवी (समता पार्टी)

1995 सीता सिन्हा (जनता दल)

1990 दिलीप कुमार राय (कांग्रेस)

1985 बशिष्ठ नारायण सिंह (लोक दल)

1980 राम सुकुमारी देवी (कांग्रेस)

1977 बशिष्ठ नारायण सिंह (जनता पार्टी)

1972 राम नरेश त्रिवेदी (कांग्रेस)

1969 ब्रह्मदेव नारायण सिंह (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)

1967 ब्रह्मदेव नारायण सिंह (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)

कल्याणपुर विधानसभा सीट पर अलग-अलग दौर में कई दलों ने अपनी पकड़ बनाई है। कभी कांग्रेस और समाजवादी धारा के दलों का दबदबा रहा, तो 2000 के बाद से JDU का वर्चस्व बढ़ता गया हैयहां लगातार कई बार महेश्वर हजारी ने जीत दर्ज की है।

ये भी पढे़ं- Bihar Chunav 2025: बिहार के वारिसनगर सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें- चुनावी इतिहास और समीकरण समेत सबकुछ

Suresh Kumar

Suresh Kumar

First Published: Sep 14, 2025 4:06 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।