Bihar Chunav Result 2025: बिहार में कांग्रेस का सूपड़ा साफ! सिर्फ 1 सीट पर आगे है देश की सबसे पुरानी पार्टी

Bihar Election Result 2025: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेतृत्व वाले महागठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद कांग्रेस अपने हिस्से की 61 सीटों में से केवल एक पर ही आगे है। चुनाव आयोग के अनुसार, किशनगंज में मोहम्मद कमरुल होदा 19 दौर की गिनती के बाद 24,058 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं

अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement
Rahul Gandhi: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार कटुंबा सीट से पीछे चल रहे हैं

Bihar Vidhan Sabha Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगता दिख रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेतृत्व वाले महागठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद पार्टी अपने हिस्से की 61 सीटों में से केवल एक पर ही आगे है। चुनाव आयोग के अनुसार, किशनगंज में मोहम्मद कमरुल होदा 19 दौर की गिनती के बाद 24,058 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार कटुंबा सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं, कदंब से पार्टी के विधान सभा में नेता शकील अहमद खान भी पीछे चल रहे हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार तथा विधायक दल (सीएलपी) के नेता शकील अहमद खान भी अपनी सीटों पर पीछे हैंराजेश कुमार औरंगाबाद जिले की कुटुंबा और खान कटिहार जिले की कदवा विधानसभा सीट पर उम्मीदवार हैं

इतना ही नहीं, बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट पर शुक्रवार को कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। यहां ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी सतीश कुमार से 4,829 मतों से पीछे चल रहे है।


यादव को 11 चरण की मतगणना के बाद 40,100 वोट मिले जबकि कुमार को 44,929 वोट मिले। जन सुराज पार्टी के चंचल कुमार 1,392 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। यादव पिछले 10 साल से इस सीट पर काबिज हैं और उन्होंने 2015 एवं 2020 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के कुमार को हराया था।

तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और लोग मतगणना के दौरान किसी भी असंवैधानिक गतिविधि को संभालने के लिए तैयार हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता सुनील कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि अगर मतगणना को 2020 की तरह रोका गया तो सड़कों पर नेपाल जैसी स्थिति देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Bihar Election Result: 'राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 95वी हार...'; बिहार रिजल्ट पर बीजेपी का दावा

बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राज्य की 243 विधानसभा सीट में से 200 से अधिक पर बढ़त हासिल करते हुए प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है। वहीं, महागठबंधन 30 सीटों के अंदर ही सिमटती दिखाई दे रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।