Get App

Bihar Election Result: 'राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 95वी हार...'; बिहार रिजल्ट पर बीजेपी का दावा

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राज्य की 243 विधानसभा सीट में से 200 से अधिक पर बढ़त हासिल करते हुए प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है। बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए की भारी जीत के संकेत मिलने के बाद BJP ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपना हमला तेज कर दिया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 3:56 PM
Bihar Election Result: 'राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 95वी हार...'; बिहार रिजल्ट पर बीजेपी का दावा
BJP ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपना हमला तेज कर दिया

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के संकेत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपना हमला तेज कर दिया। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लगातार चुनाव हारने को लेकर तंज कसा है। मालवीय ने एक ग्राफिक्स के जरिए दावा किया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में अब तक कांग्रेस की 95 बार हार हो चुकी है।

अमित मालवीय ने X पर पोस्ट किया, "राहुल गांधी! एक और चुनाव, एक और हार! अगर चुनावी निरंतरता के लिए कोई पुरस्कार होते, तो वह सभी पर भारी पड़ते।" उन्होंने आगे कहा, "इस दर पर असफलताएं भी सोच रही होंगी कि वह उन्हें इतनी विश्वसनीयता से कैसे पहचान लेते हैं।"

मालवीय ने राहुल गांधी के नेतृत्व में 95 हार का दावा करते हुए कहा, "राहुल गांधी की 95 हार.., हालांकि कई लोग उन्हें 9 से 5 बजे तक दोषारोपण करने वाला राजनेता कहेंगे। लेकिन राहुल गांधी दो दशकों में 95 चुनावी हार झेल चुके हैं, जो एक सदी से पांच कम हैक्या भारत की संस्थाओं पर यह हमला इस चांदी के चम्मच वाले उत्तराधिकारी की ध्यान भटकाने की चाल है?"

मालवीय ने राज्य चुनावों के ग्राफिक्स भी पोस्ट किए, जिसमें दिखाया गया है कि राहुल गांधी के चुनावी राजनीति में एंट्री करने के बाद कांग्रेस पार्टी कब और कहां चुनाव हारी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतगणना जारी है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें