Get App

बिहार चुनाव 2025: NDA में सीट बंटवारे से पहले HAM का बड़ा ऐलान, संतोष सुमन ने औरंगाबाद की 2 सीटों पर ठोकी दावेदारी!

रविवार को औरंगाबाद पहुंचे हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि कुटुंबा विधानसभा सीट HAM पार्टी की पारंपरिक सीट है। पिछली बार भले ही उम्मीदवार श्रवण भुइयां चुनाव हार गए थे, लेकिन जनता के बीच पार्टी का जनाधार आज भी मजबूत है

Suresh Kumarअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 6:00 AM
बिहार चुनाव 2025: NDA में सीट बंटवारे से पहले HAM का बड़ा ऐलान, संतोष सुमन ने औरंगाबाद की 2 सीटों पर ठोकी दावेदारी!
बिहार चुनाव 2025: NDA में सीट बंटवारे से पहले HAM का बड़ा ऐलान

बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। हर पार्टी अपनी-अपनी रणनीति बना रही है और सीटों पर दावा ठोक रही है। इसी कड़ी में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने औरंगाबाद जिले की दो विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है।

रविवार को औरंगाबाद पहुंचे हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि कुटुंबा विधानसभा सीट HAM पार्टी की पारंपरिक सीट है। पिछली बार भले ही उम्मीदवार श्रवण भुइयां चुनाव हार गए थे, लेकिन जनता के बीच पार्टी का जनाधार आज भी मजबूत है।

संतोष सुमन ने बताया कि पार्टी के कई कार्यकर्ता आगामी चुनाव लड़ना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं की मांग है कि कुटुंबा के साथ-साथ औरंगाबाद जिले की एक और विधानसभा सीट HAM पार्टी के खाते में जानी चाहिए। हालांकि दूसरी सीट का नाम उन्होंने स्पष्ट नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा और एनडीए गठबंधन में उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी।

मंत्री सुमन ने कहा कि अगले महीने एनडीए की बैठक होगी जिसमें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अपनी मांगों को सामने रखेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए की मजबूती हर सहयोगी दल की मजबूती से आती है, इसलिए सभी दलों की उचित हिस्सेदारी तय होना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें