Get App

Bihar Chunav: 'बिहार के मतदाता PM मोदी और छठ मैया का अपमान भूलेंगे नहीं' राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह का पलटवार

अमित शाह ने जोर देते हुए कहा, "ये कोई पहली बार नहीं, पहले भी कांग्रेस निचले स्तर पर गिरते हुए प्रधानमंत्री मोदी का अपमान कर चुकी है। कांग्रेस ने मोदी जी की मां का अपमान करने की भी कोशिश की थी, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार के मतदाता मोदी जी और छठ मैया का ये अपमान भूलेंगे नहीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2025 पर 9:40 PM
Bihar Chunav: 'बिहार के मतदाता PM मोदी और छठ मैया का अपमान भूलेंगे नहीं' राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह का पलटवार
Bihar Chunav: 'बिहार के मतदाता PM मोदी और छठ मैया का अपमान भूलेंगे नहीं' राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह का पलटवार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा, "वोट के लिए PM मोदी स्टेज पर नाच कर भी दिखा देंगे"। अमित शाह ने कहा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी PM मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलते हैं। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करते-करते, राहुल जी छठ मैया का अपमान कर बैठे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश छठ मैया का अराधना करता है, अर्घ्य देता है और प्रसाद ग्रहण करता है।

उन्होंने, "अगर मोदी जी छठ के त्योहार का सम्मान करते हैं और उनको वो नौटंकी लगती है, तो राहुल जी मोदी जी का अपमान नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने छठ मैया के सारे भक्तों का अपमान किया है और बिहार के सभी लोग और पूर्वांचलियों का अपमान किया है।"

शाह ने आगे कहा, "मैं मानता हूं कि उन्हें बिहार चुनाव में इसका बहुत बड़ा खामियाजा भुगताना पड़ेगा।"

अमित शाह ने जोर देते हुए कहा, "ये कोई पहली बार नहीं, पहले भी कांग्रेस निचले स्तर पर गिरते हुए प्रधानमंत्री मोदी का अपमान कर चुकी है। कांग्रेस ने मोदी जी की मां का अपमान करने की भी कोशिश की थी, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार के मतदाता मोदी जी और छठ मैया का ये अपमान भूलेंगे नहीं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें