Get App

'राहुल गांधी खुद डांस कर रहे थे': पीएम मोदी पर कांग्रेस सांसद के बयान से सियासी उबाल, BJP भड़की

Bihar Chunav 2025: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (29 अक्टूबर) को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में की एक रैली में दिल्ली में यमुना के किनारे छठ पूजा के आयोजन का हवाला देते हुए कहा कि एक तरफ यमुना नदी में गंदा पानी था। बगल में साफ पानी का तालाब बनाया गया था ताकि प्रधानमंत्री उसमें नहाकर 'ड्रामा' कर सकें

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 29, 2025 पर 7:20 PM
'राहुल गांधी खुद डांस कर रहे थे': पीएम मोदी पर कांग्रेस सांसद के बयान से सियासी उबाल, BJP भड़की
Bihar Assembly Election: राहुल गांधी ने विवादित बयान देते हुए कहा, "पीएम मोदी वोट के लिए स्टेज पर आकर डांस भी कर लेंगे"

Bihar Elections 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (29 अक्टूबर) को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने एक रैली में विवादित बयान देते हुए कहा, "पीएम मोदी वोट के लिए स्टेज पर आकर डांस भी कर लेंगे।" इस दौरान उन्होंने छठ पूजा पर भी कथित तौर एक विवादित बयान दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राहुल गांधी की टिप्पणियों पर निशाना साधा है। उन पर प्रधानमंत्री मोदी, बिहार के मतदाताओं का अपमान करने और भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस ने छठ व्रत पर भद्दी टिप्पणी करके सनातन का अपमान किया है। बिहार के लोग उन्हें इसका जवाब देंगे। राहुल गांधी खुद मोटरसाइकिल पर डांस कर रहे थे और किसके साथ कर रहे थे वो उनको भी पता है। डांस करने की आदत राहुल गांधी के खानदान की है।"

वहीं, नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी "स्थानीय गुंडे की तरह बोल रहे हैं।" बीजेपी नेता ने कहा, "उन्होंने भारत और बिहार के हर उस गरीब व्यक्ति का खुलेआम अपमान किया है जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दिया था।" भंडारी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "राहुल गांधी ने मतदाताओं और भारतीय लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है।"

इसके अलावा बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा, "राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रवक्ता के रूप में बात करते हैं। जो भारत के विरोधियों का प्रवक्ता बनकर बात करेगा उसकी भाषा ऐसी ही होगी। वे भारत की सेना का भी अपमान करते हैं, लोगों का भी अपमान करते हैं। राहुल गांधी अहंकार के साथ वोट मांग सकते हैं। हमें जनता के सामने झुकने में कोई परहेज नहीं है। नरेंद्र मोदी जनता के प्रधान सेवक हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें