CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। उनकी सासू मां विद्यावती देवी का शुक्रवार शाम पटना के IGIMS अस्पताल में निधन हो गया। 90 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार के साथ शनिवार सुबह पटना के बांस घाट पहुंचे, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
