Bihar Result 2025: बिहार रिजल्ट से पहले ही मोकामा में जश्न का माहौल, अनंत सिंह और सूरजभान दोनों के घर महाभोज की तैयारी

Mokama Result 2025: मोकामा विधानसभा सीट इस बार बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। इस सीट पर दो बाहुबलियों के बीच कड़ा मुकाबला है। अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा सिंह आमने-सामने हैं। मतगणना से पहले ही मोकामा के दोनों उम्मीदवारों ने महाभोज का ऐलान कर दिया है

अपडेटेड Nov 13, 2025 पर 7:46 PM
Story continues below Advertisement
Mokama Result 2025: मोकामा में पांच बार के विधायक अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा सिंह आमने-सामने हैं

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट शुक्रवार (14 नवंबर) को जारी होगा। मतगणना से पहले ही मोकामा के दोनों बाहुबली उम्मीदवारों ने महाभोज का ऐलान कर दिया है। पांच बार के विधायक बाहुबली अनंत सिंह के पटना वाले आवास पर दो दिन से जश्न की तैयारियां चल रही है। दूसरी तरफ, पटना के कौशल्या एस्टेट में बाहुबली नेता सूरजभान सिंह के घर भी जश्न की तैयारियां जोरों पर है।

मोकामा विधानसभा सीट इस बार बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक हैइस सीट पर दो बाहुबलियों के बीच कड़ा मुकाबला हैअनंत सिंह और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा सिंह आमने-सामने हैं

अभी जेल में हैं अनंत सिंह

बिहार चुनाव में सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार अनंत सिंह प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद हैं। लेकिन उनके घर रसगुल्ला जोरों शोरों से बन रहा है। वहीं, दूसरी तरफ भी गुलाबजामुन बन रहा है।


घर पर विशाल भंडारे की तैयारी

अनंत सिंह के परिवार वाले पहले ही जीत का जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 'लोकल 18' के मुताबिक, अनंत सिंह भले ही जेल में हैं। लेकिन उनके कार्यकर्ताओं में जोश हाई है। पटना स्थित उनकी पत्नी विधायक नीलम सिंह के सरकारी आवास पर करीब 22,000 वर्ग फीट में विशाल पंडाल लगा हुआ है।

महाभोज में डेढ़ लाख लोग होंगे शामिल

दावा किया जा रहा है कि 14 नवंबर को होने वाले इस महाभोज में करीब डेढ़ लाख लोग शामिल होंगे। अलग-अलग तरह की मिठाईयां बन रही हैं। करीब तीन दर्जन मजदूर लगातार पकवान तैयार करने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये चूल्हे अब लगातार 36 से 48 घंटे तक जलते रहेंगे।

रिजल्ट आने तक समर्थकों के लिए खाना तैयार होता रहेगा। समर्थकों का दावा है कि ये पंडाल एक से डेढ़ लाख लोगों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए लगाए गए हैं। कई हलवाई मिठाइयां और खाना बनाने में अभी से ही जुटे हुए हैं। इसमें पूड़ी, पुलाव, दो तरह की सब्जी, रायता, गुलाब जामुन चटनी और दूसरे स्वादिष्ट पकवान रहेंगे।

सूरजभान के घर भी तैयारियां जारी

वहीं, राजधानी पटना के कौशल्या एस्टेट स्थित बाहुबली नेता सूरजभान सिंह के घर भी जश्न की तैयारियां जारी हैं। अनंत सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी वीणा देवी चुनाव लड़ रही हैं। सूरजभान के समर्थकों का दावा है कि यहां जीत की मिठाई बन रही है। जबकि अनंत सिंह के यहां विदाई की मिठाई बन रही है।

मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती दावों के मुताबिक, दुलारचंद यादव की हत्या गोली लगने से होने की बात कही गई थी। उनके पैर में भी गोली लगी है। लेकिन यह उनकी मौत का कारण नहीं था।

ये भी पढ़ें- Bihar Election Result 2025: महागठबंधन और NDA दोनों को जीत का भरोसा! रिजल्ट से पहले ही JDU-RJD दफ्तर में मेगा जश्न की तैयारी

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि घातक चोट उनकी छाती पर किसी वाहन के चढ़ने से लगी थी। इससे कई फ्रैक्चर हुए और फेफड़े फट गए। बाढ़ में एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन डॉक्टरों के पैनल ने लगभग दो घंटे तक पोस्टमार्टम किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।