Bihar Election Result: मायावती की बसपा का बिहार मे खुला खाता, इस जिले की रामगढ़ सीट पर 27 वोट से हासिल की जीत

Bihar Election Result: बिहार में मायावती की बहुजन समावजादी पार्टी यानी बसपा ने अपना खाता खोल दिया है। यूपी से सटे जिले की रामगढ़ सीट पर सतीश कुमार सिंह यादव ने बीजेपी के अशोक कुमार सिंह से महज 30 मतों के अंतर से जीत हासिल की। तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद तीसरे स्थान पर रही। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Nov 15, 2025 पर 11:33 AM
Story continues below Advertisement
Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए और इस बार बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कमाल कर दिया। मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) ने यूपी से सटे जिले कैमूर की रामगढ़ विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है।

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए और इस बार बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कमाल कर दिया। मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) ने यूपी से सटे जिले कैमूर की रामगढ़ विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। बसपा ने इस सीट पर सतीश कुमार सिंह यादव को टिकट दिया था और उन्होंने महज 27 मतों से जीत हासिल की। खास बात ये है कि पिछली बार सतीश पिछले साल इस सीट पर हुए उपचुनाव में मैदान में थे और बीजेपी के अशोक कुमार सिंह से 1,362 वोट के अंतर से हार गए थे और अब अशोक से उन्होंने अपनी हार का बदला ले लिया।

Bihar Election Result: रामगढ़ सीट पर कैसी रही टक्कर?

रामगढ़ सीट पर सतीश कुमार सिंह यादव को 72689 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी के अशोक कुमार सिंह से महज 30 मतों के अंतर से जीत हासिल की। तीसरे स्थान पर तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद के टिकट पर मैदान में उतरे अजीत कुमार रहे जिन्हें 41480 वोट मिले। प्रशांत कुमार की जन सुराज के टिकट पर मैदान में उतरे आनंद कुमार सिंह को महज 4426 वोट मिले। इस विधानसभा सीट पर नोटा को 1154 वोट मिले।


वर्ष 2020 के चुनाव में सतीश के चाचा थे बसपा के टिकट से मैदान में

करीब पांच साल पहले बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट से बसपा ने सतीश के चाचा अंबिका सिंह को मैदान में उतारा था। वह राजद के सुधाकर सिंह से सिर्फ 189 वोट के अंतर से हारे और दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रकार वर्ष 2020 में महज 189 वोट से रामगढ़ सीट हारने वाली बीएसपी ने इस बार महज 30 वोटों से जीत कर बिहार में अपना खाता खोल लिया।

कैसा रहा बिहार चुनाव का नतीजा?

बिहार की अगली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और राज्य में पीएम मोदी की बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को 89 सीटें मिली है, और इसकी सहयोगी पार्टी जदयू को 85 सीटें। दोनों ने 101-101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं विपक्षी महागठबंधन की बात करें तो यह बुरी तरह पस्त दिखी और राजद को महज 25 और कांग्रेस को 6 ही सीटें मिलीं।

243 सीटों वाली अगली विधानसभा के चुनाव के लिए बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी जिसकी काउंटिंग 14 नवंबर को हुई। इसमें किस पार्टी को कितने वोट मिले, इसका पूरा आंकड़ा नीचे दिया जा रहा है। ध्यान दें कि इसमें गठबंधन का जिक्र नहीं है बल्कि हर पार्टी का अलग-अलग आंकड़ा है।

पार्टी जीत वाली सीटों की संख्या
Bharatiya Janata Party - BJP 89
Janata Dal (United) - JD(U) 85
Rashtriya Janata Dal - RJD 25
Lok Janshakti Party (Ram Vilas) - LJPRV 19
Indian National Congress - INC 6
All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen - AIMIM 5
Hindustani Awam Morcha (Secular) - HAMS 5
Rashtriya Lok Morcha - RSHTLKM 4
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation) - CPI(ML)(L) 2
Indian Inclusive Party - IIP 1
Communist Party of India (Marxist) - CPI(M) 1
Bahujan Samaj Party - BSP 1
Total 243

Bihar Election 2025 Result: महज 27 वोट से जीत, इन पांच सीटों पर मार्जिन रहा बहुत ही कम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।