Bihar: क्या CM बनेंगे चिराग पासवान? मां रीना पासवान ने सवालों पर लिया 2030 चुनाव का नाम

गुरुवार को नीतीश कुमार के साथ एनडीए के 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें भारतीय जनता पार्टी से 14, जनता दल युनाइटेड से 8, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 और हम व रालोमो से 1-1 नेता ने मंत्री पद की शपथ ली। चिराग पासवान की पार्टी से नीतीश कैबिनेट में संजय कुमार और संजय कुमार सिंह दो नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

अपडेटेड Nov 21, 2025 पर 3:09 PM
Story continues below Advertisement
चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने राज्य में एनडीए की सरकार बनने पर काफी खुशी जताई है।

बिहार में एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने राज्य में एनडीए की सरकार बनने पर काफी खुशी जताई है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी - रामविलास (एलजेपी-आर) ने शानदार प्रदर्शन किया। उसने 29 में से 19 सीटें जीतीं। इस जीत पर पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान के साथ उनकी मां रीना पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिलेगी, ऐसी उम्मीद नहीं थी।

बिहार के सीएम बनेंगे चिराग पासवान

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने कहा कि, मेरी शुभकामनाएं चिराग पासवान के साथ हैं। जब उनसे सवाल पूछा गया कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) प्रमुख चिराग पासवान को भविष्य का मुख्यमंत्री मानती हैं, तो उन्होंने कहा कि आने वाले समय में, 2030 में। मेरी शुभकामनाएं हमेशा उसके साथ हैं।


लोजपा का चुनाव में शानदार प्रदर्शन 

बता दें कि गुरुवार को नीतीश कुमार के साथ एनडीए के 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें भारतीय जनता पार्टी से 14, जनता दल युनाइटेड से 8, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 और हम व रालोमो से 1-1 नेता ने मंत्री पद की शपथ ली। चिराग पासवान की पार्टी से नीतीश कैबिनेट में संजय कुमार और संजय कुमार सिंह दो नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। चिराग पासवान की पार्टी ने 29 में से 19 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है।

गौरतलब है कि चिराग पासवान की पार्टी ने पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में 100 प्रतिशत की शानदार जीत हासिल की थी, जिसमें उसने अपनी सभी छह सीटों पर जीत हासिल की थी। 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में चिराग पासवान ने सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद के बाद अकेले चुनाव लड़ा था। लोजपा (रामविलास) ने 137 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इसमें से केवल एक सीट ही जीत पाई, लेकिन यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जेडी(यू) वोट बैंक को काटने में सफल रही थी। हांलकि 2025 के विधानसभा चुनाव में लोजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।