Dularchand Murder Case: अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई है गिरफ्तारी

Dularchand Yadav Murder Case : अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासतअनंत सिंह के वकील नवीन कुमार ने कहा कि, "यह एक कानूनी प्रक्रिया है। उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उनका नाम FIR में है। अनंत सिंह समेत तीन लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने कोई रिमांड नहीं मांगा

अपडेटेड Nov 02, 2025 पर 4:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Dularchand Yadav Murder Case : बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाले दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद आज यानी रविवार को एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी हुई। वहीं कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बता दें कि जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की 30 अक्टूबर को हत्या हुई थी।

अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

अनंत सिंह के वकील नवीन कुमार ने कहा कि, "यह एक कानूनी प्रक्रिया है। उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उनका नाम FIR में है। अनंत सिंह समेत तीन लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने कोई रिमांड नहीं मांगा। " मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया था। दुलारचंद यादव (76) की हत्या के मामले में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस की टीम शनिवार देर रात बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना स्थित उनके घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया।


दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई है गिरफ्तारी

वहीं बिहार के DGP विनय कुमार ने JDU के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में जांच जारी है। चश्मदीद गवाह कम हैं, लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। क्राइम सीन को दोबारा रीक्रिएट किया गया है ताकि सच सामने आ सके। DGP ने बताया कि मृतक के पैर में गोली मारने वाला हथियार अभी तक नहीं मिला है। घटना के समय मौजूद और शामिल कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस और सबूत जुटा रही है और उम्मीदवारों की गतिविधियों पर खास नज़र रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज की मदद से और संदिग्धों की पहचान की जा रही है। इस मामले में किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी।

DGP विनय कुमार ने कहा कि 30 अक्टूबर को हुई इस घटना को बहुत गंभीरता से देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। दो उम्मीदवारों के समर्थकों के काफ़िले रास्ते में आमने-सामने आ गए और उनके बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद भारी पथराव हुआ और कई लोग घायल हो गए। इसी दौरान दुलारचंद यादव की दुखद मौत हो गई। DGP ने कहा कि मामले की पूरी जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी बच नहीं पाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।