Bihar Election 2025: 'हम वोट पकड़ रहे हैं, वो मछली...' रवि किशन का राहुल गांधी पर तंज

Bihar Chunav 2025: रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हाल ही में गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली पहुंचे थे, लेकिन यह किसी वोट बैंक के लिए नहीं, बल्कि श्रद्धा और सम्मान के लिए था। उन्होंने कहा, "हम जनता के पास वोट के लिए गुहार लगाते हैं, विकास गिनाते हैं, घोषणापत्र समझाते हैं। BJP का काम और रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने है

अपडेटेड Nov 03, 2025 पर 1:35 PM
Bihar Election 2025: 'हम वोट पकड़ रहे हैं, वो मछली...' रवि किशन का राहुल गांधी पर तंज

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव प्रचार लगातार तेज़ हो रहा है। इसी बीच बयानबाजी भी लगातार गर्माती जा रही है। सोमवार (3 नवंबर) को BJP सांसद व भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा तंज कसा। बीते दिन रविवार को राहुल गांधी का मछली पकड़ने वाला वीडियो वायरल हुआ था। इस पर चुटकी लेते हुए रवि किशन ने कहा , "राहुल गांधी के हाथ जितनी मछली लगी है, उससे कम ही वोट उन्हें मिलेगा। उनका स्विमिंग का अंदाज अच्छा है, लेकिन हम वोट पकड़ रहे हैं और वो मछली पकड़ रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि BJP नेता ज़मीन पर जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं, जबकि राहुल गांधी इस समय चुनाव प्रचार की बजाय मछली पकड़ने में व्यस्त दिखे। "हम लोग जनता से हाथ जोड़कर वोट मांग रहे हैं, विकास के काम गिना रहे हैं… और वो मछली पकड़ रहे हैं।"

रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हाल ही में गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली पहुंचे थे, लेकिन यह किसी वोट बैंक के लिए नहीं, बल्कि श्रद्धा और सम्मान के लिए था। उन्होंने कहा, "हम जनता के पास वोट के लिए गुहार लगाते हैं, विकास गिनाते हैं, घोषणापत्र समझाते हैं। BJP का काम और रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने है।"


NDA के घोषणापत्र की जमकर तारीफ

रवि किशन ने NDA के घोषणापत्र की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा, "इस नए घोषणापत्र ने बिहार के युवाओं, किसानों, महिलाओं, रिक्शा-ठेला चलाने वालों, सभी वर्गों में ऊर्जा भर दी है। 14 नवंबर के बाद बिहार नई छलांग लगाने जा रहा है।" उन्होंने कहा कि बिहार को एक बार फिर पाटलिपुत्र की गौरवशाली पहचान दिलाने का समय आ गया है। "मैं नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने ऐसा ऐतिहासिक घोषणापत्र दिया।"

रवि किशन ने दावा किया कि इस बार NDA को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। उन्होंने कहा जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। "इतनी सीटों पर एनडीए कभी नहीं जीती जितनी इस बार जीतते दिखाई दे रहे हैं।"

बिहार में मतदान 6 और 11 नवंबर को होना है। जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव में सभी दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। राहुल गांधी के मछली पकड़ते वीडियो से लेकर रवि किशन के जवाब तक, राजनीतिक धरातल लगातार गर्माता जा रहा है।

Bihar Chunav Live: पप्पू, टप्पू और अप्पू...', सीएम योगी ने कहा इंडी गठबंधन में है तीन बंदर, तेजस्वी यादव ने किया पलटवार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।